Select Date:

अमीरों की लिस्ट में दूर होगा एलन मस्क का अकेलापन! गौतम अडानी टॉप 20 से बाहर

Updated on 29-07-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क 300 अरब डॉलर से अधिक नेटवर्थ वाले अकेले शख्स हैं। लेकिन जल्दी ही इस एलीट क्लब में उनका अकेलापन दूर होने वाला है। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ 299 अरब डॉलर पहुंच गई है और जल्दी ही उनके 300 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। इस साल एलिसन की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 107 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि टेस्ला, स्पेसएक्स और स्टारलिंक जैसी कंपनियों को चला रहे मस्क की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 64.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क 368 अरब डॉलर के साथ पहले नंबर पर जमे हुए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 6.81 अरब डॉलर की तेजी आई। इस लिस्ट में ऐमजॉन के को-फाउंडर जेफ बेजोस ($253 अरब) तीसरे, फेसबुक के मार्क जकरबर्ग ($252 अरब) चौथे, माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बालमर ($176 अरब) पांचवें, गूगल के लैरी पेज ($173 अरब) छठे, सर्गेई ब्रिन ($162 अरब) सातवें, फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट ($160 अरब) आठवें, एनवीडिया के फाउंडर जेंसन हुआंग ($154 अरब) नौवें और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ($145 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी-अडानी का हाल

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 18वें नंबर पर है। अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 55.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.48 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो चुके हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 42.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.66 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 80.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर खिसक गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.