Select Date:

'निगेटिव' हुई एलन मस्क की नेटवर्थ, एक झटके में हो गए फुर्र

Updated on 14-11-2025 12:45 PM
नई दिल्लीदुनिया को टॉप 10 अरबतियों में से 8 की नेटवर्थ में गुरुवार को गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क रहे। उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 6.64 फीसदी गिरावट आई ।ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ 20.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 430 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.83 अरब डॉलर की गिरावट आई है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने हाल में मस्क के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर का पैकेज मंजूर किया है।

लैरी एलिसन की नेटवर्थ में 10.8 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 275 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे बड़े रईस हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 82.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। जेफ बेजोस ने गुरुवार को 5.77 अरब डॉलर गंवाए और उनकी नेटवर्थ अब 259 अरब डॉलर रह गई है। लैरी पेज की नेटवर्थ में से 6.36 अरब डॉलर निकल गए जबकि सर्गेई ब्रिन ने 5.89 अरब डॉलर गंवाए।

बफे की नेटवर्थ

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग की झोली में 335 मिलियन डॉलर आए। वह 216 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट ने 2.04 अरब डॉलर, स्टीव बालमर ने 2.51 अरब डॉलर और जेंसन हुआंग ने 5.89 अरब डॉलर गंवाए। जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे की नेटवर्थ में 2.56 अरब डॉलर की तेजी आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.