Select Date:

एलन मस्क की स्टारलिंक भूटान में, यहां जो इंटरनेट सेवा लेते हैं उससे 4 गुना है टैरिफ, पूरा प्लान देखिए

Updated on 13-02-2025 02:53 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) को जानते होंगे। वह स्टारलिंक (Starlink) के नाम से दुनिया भर के देशों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस (Internet Service) देते हैं। बताया जाता है कि इसकी सर्विस बड़ी ही तेज है। पीएम मोदी अभी जो अमेरिकी दौरे पर हैं, उसमें एलन मस्क से भी मुलाकात की योजना है। हो सकता है कि स्टारलिंक भारत आ भी जाए। इस कंपनी ने पिछले दिनों ही भूटान में सर्विस शुरू की है। आइए जानते हैं कि वहां इंटरनेट सेवा की टैरिफ कितनी है?

भूटान में शुरू हो गई सेवा


भूटान के दूर-दराज इलाकों में अब स्टारलिंक के ज़रिए इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। भूटान इंफॉर्मेशन, कम्युनिकेशन, और मीडिया अथॉरिटी (BICMA) ने स्टारलिंक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवाएं देने की मंज़ूरी दे दी है। स्टारलिंक एक विदेशी कंपनी है जो FDI के तहत भूटान में काम करेगी। दरअसल, भूटान पहाड़ी देश है जहां हर जगह इंटरनेट पहुंचाना बहुत मुश्किल काम है।लेकिन स्टारलिंक के आने से अब यह मुश्किल आसान हो जाएगी। सैटेलाइट के ज़रिए अब पहाड़ों के पार भी इंटरनेट पहुंच सकेगा। इससे भूटान के लोगों को बहुत फायदा होगा।

क्या है स्टारलिंक की टैरिफ


स्टारलिंक भूटान में कई तरह के प्लान दे रहा है। "Residential Plan" घरों के लिए है। इसमें 25 Mbps से 110 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 5 Mbps से 10 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलेगा और इसकी कीमत 4,200 BTN (भूटानी न्गुलट्रम) प्रति महीना होगी। भारत में इस तरह की इंटरनेट सेवा 400 रुपये महीने से 1,000 रुपये महीने में आराम से मिल जाती है। स्टारलिंक का "Priority Plan" कारोबारी और सरकारी दफ्तरों के लिए है। इसमें 50 Mbps से 220 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 8 Mbps से 25 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें डेटा 40 GB से 6 TB तक का है और टैरिफ 5,900 BTN से 106,000 BTN प्रति महीना तक है।

घूमने-फिरने वालों के लिए अलग प्लान


स्टारलिंक का "Roam Plan" घूमने-फिरने वालों के लिए है। इसमें 30 Mbps से 100 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 5 Mbps से 25 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें 50 GB से अनलिमिटेड डेटा तक के प्लान हैं और कीमत 4,200 BTN से 37,000 BTN प्रति महीना तक है। "Mobile Priority Plan" उन लोगों के लिए है जिन्हें मोबाइल पर ज्यादा डेटा चाहिए। इसमें 5 Mbps से 220 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 10 Mbps से 30 Mbps की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसमें 50 GB से अनलिमिटेड डेटा तक के प्लान हैं और टैरिफ 21,000 BTN से 2,100,000 BTN प्रति महीना तक है।

बजट प्लान भी है


स्टारलिंक ने मध्यम वर्गीय या निम्न मध्यमवर्गीय के लिए बजट प्लान भी रखा है। इसका नाम "Residential Lite Plan" रखा गया है। यह कम बजट वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें "Residential Plan" जैसी स्पीड मिलेगी लेकिन कीमत सिर्फ 3,000 BTN प्रति महीना होगी।

बजट प्लान भी है


स्टारलिंक ने मध्यम वर्गीय या निम्न मध्यमवर्गीय के लिए बजट प्लान भी रखा है। इसका नाम "Residential Lite Plan" रखा गया है। यह कम बजट वाले ग्राहकों के लिए है। इसमें "Residential Plan" जैसी स्पीड मिलेगी लेकिन कीमत सिर्फ 3,000 BTN प्रति महीना होगी।

कब से बिल आना शुरू होगा


स्टालिंक की सेवा शुरू होने पर या उपकरण भेजने के 30 दिन बाद आपका बिल आना शुरू हो जाएगा। अगर आप सेवा बंद करना चाहते हैं, तो कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा।

भूटानी और भारतीय मुद्रा का क्या है विनिमय दर


भारत की मुद्रा रुपया है जबकि भूटान की मुद्रा भूटानी न्गुलटम (Ngultrum or BTN) है। भारत का एक रुपया का मूल्य भूटानी न्गुलट्रम के मुकाबले थोड़ा ही कम है। इसे आसानी से समझने से लिए कह सकते हैं कि भारत का एक रुपया बराबर भूटान का 1.01 न्गुलट्रम।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.