Select Date:

जियो-एयरटेल के सामने नहीं टिक पाएगी एलन मस्क की स्टारलिंक, सरकार ने कर दिया इंतजाम?

Updated on 29-07-2025 02:15 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट से इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी में है। कंपनी को इसके लिए जरूरी लाइसेंस मिल गया है। लेकिन सरकार ने इस कंपनी पर कुछ खास पाबंदियां लगाई हैं। टेलीकॉम राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर ने कहा है कि स्टारलिंक भारत में सिर्फ 20 लाख कनेक्शन ही दे पाएगी। इसकी वजह है यह है कि इस कंपनी के पास स्पेक्ट्रम की कमी है। इससे मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी घरेलू कंपनियों को तुरंत कोई खतरा नहीं है।

पेम्मासानी ने बीएसएनएल की एक मीटिंग में यह बात कही। उन्होंने बताया कि स्टारलिंक का प्लान लगभग 3,000 रुपये महीना हो सकता है। यह जियो और एयरटेल से महंगा है लेकिन सैटेलाइट इंटरनेट के हिसाब से ठीक है। स्टारलिंक भारत में सिर्फ 20 लाख ग्राहकों को ही सेवा दे पाएगी। उसकी स्पीड 200 Mbps तक होगी। इससे टेलीकॉम सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

स्टारलिंक की कैपेसिटी

स्टारलिंक 100 से ज्यादा देशों में करीब 50 लाख लोगों को अपनी सेवा दे रही है। अगर भारत में 20 लाख ग्राहक मिल जाते हैं, तो यह कंपनी के लिए बहुत बड़ी बात होगी। सैटेलाइट इंटरनेट दूरदराज के इलाकों में काम आएगा जहां बीएसएनएल जैसी कंपनियां ठीक से नहीं पहुंच पाती हैं। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि स्टारलिंक के कनेक्शनकीसंख्याइसलिएसीमितरहेगीक्योंकिअभीउसकेनेटवर्ककीक्षमताकमहै
उन्होंनेबतायाकिस्टारलिंकके 4,408 सैटेलाइटपृथ्वीसे 540-570 किलोमीटरकीदूरीपरचक्करलगातेहैं। इससेभारतमें 600 Gbps की स्पीड मिल सकती है। कंपनी को यह लाइसेंस 5 साल के लिए मिला है। मस्क की कंपनी को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से लाइसेंस और INSPACeसे मंजूरी मिल गई है। अब कंपनी भारत में अपना स्ट्रक्चर बनाएगी। वह इक्विपमेंटइम्पोर्ट करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन से इजाजत मांगेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.