आज खुल रहे हैं Emcure Pharma और Bansal Wire के आईपीओ, जानिए कितना चल रहा GMP
Updated on
03-07-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने वालों के लिए अच्छी खबर है। दो कंपनियों के आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं। इनमें एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स (Emcure Pharmaceuticals) और बंसल वायर (Bansal Wire) शामिल हैं। इन पर 5 जुलाई तक बोली लगाई जा सकती है। शार्क टैंक फेम नमिता थापर के निवेश वाली पुणे की कंपनी एमक्योर फार्मा ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 960 रुपये से 1008 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO के माध्यम से कंपनी 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और प्रमोटर और मौजूदा निवेशक 1.14 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) करेंगे। इश्यू से प्राप्त पैसों का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को चुकाने और कारोबार से जुड़े सामान्य खर्चों को पूरा करने के लिए करेगी।
स्टील वायर बनाने वाली मुंबई की कंपनी बंसल वायर का आईपीओ भी आज खुल रहा है और 5 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 243 रुपये से 256 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 58 शेयरों के लिए अपनी बोली लगा सकते हैं और उसके बाद इसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। कंपनी इस IPO के माध्यम से 745 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है। कंपनी इश्यू से प्राप्त धन का उपयोग अपने कर्ज को चुकाने के लिए करेगी।
कितना है GMP
आईपीओ खुलने से पहले एमक्योर फार्मा ने एंकर निवेशकों से 583 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि उसने 1008 रुपये के भाव पर 48 एंकर निवेशकों को 57.79 लाख शेयर आवंटित किए हैं। बंसल वायर इंडस्ट्रीज ने भी एंकर निवेशकों से 223 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बताया कि उसने 256 रुपये के भाव पर एंकर निवेशकों को 87,30,468 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। ग्रे मार्केट में एमक्योर फार्मा का शेयर 295 रुपये यानी 29 फीसदी प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। इसी तरह बंसल वायर का शेयर 65 रुपये यानी 25 फीसदी प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…