Select Date:

चाय की टपरी पर लफंगई करते थे इमरान हाशमी, एडिट्यूड के चक्‍कर में हाथ से निकला बड़ा मौका

Updated on 24-03-2023 08:39 PM
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी जिन्हें 'सीरियल किसर' भी कहा जाता है, वह 44वां बर्थडे मना रहे हैं। भट्ट फैमिली से खास कनेक्शन रखने वाले इमरान का फिल्मों में आना भी उनके मामा लोगों की बदौलत ही हुआ। जी हां, इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का खास कनेक्शन है। ये रिश्ता बड़ा तगड़ा है। इसी रिश्तेदारी के चलते एक्टर का फिल्मों में आने का रास्ता खुला था। 24 मार्च 1979 में बॉम्बे में जन्मे इमरान के पिता सैयद अनवर हाशमी एयर इंडिया में काम किया करते थे। उनकी मां भी मानी कंपनी में नौकरी करती थीं। एक्टर एक पढ़े लिखे नामी परिवार से आते हैं। चलिए इमरान हाशमी के जन्मदिन पर बताते हैं उनके तमाम किस्से।

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट का क्या रिश्ता है? ये सवाल खूब गूगल पर सर्च किया जाता है। तो जान लीजिए कि भट्ट फैमिली और हाशमी परिवार की रिश्तेदारी है। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद और इमरान हाशमी की दादी मेहरबानो अली सगी बहने थीं। इस रिश्ते के मुताबिक महेश भट्ट और इमरान हाशमी मामा-भांजे हुए।

कॉलेज मतलब दोस्तों के साथ महफिल जमाना

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) खुद कई दफा बता चुके हैं कि वह स्कूल में कुछ खास नहीं थे। वह पढ़ने के नाम पर कॉलेज में लड़कों के साथ मटरगश्ती किया करते थे। दोस्तों के साथ घूमना, फिरना, मस्ती करना और चाय की टपरी पर अड्डा बनाकर दोस्तों की महफिल जमाना उनका आम रूटीन हुआ करता था। बस यही मटरगश्ती उन्हें फिल्मों में भी खींच लाई।


इमरान हाशमी लफंगई और मटरगश्ती के लिए मशूहर थे

इमरान हाशमी (Happy birthday Emraan Hashmi) का यूं नुक्कड़ पर महफिल जमाना उनके परिवार को पसंद न था। एक बार उन्हे महेश भट्ट के भाई मुकेश भट्ट ने देखा। वह भी भाई की तरह नामी डायरेक्टर और प्रड्यूसर हैं। उन्होंने मौसी यानी इमरान की दादी से एक्टर की शिकायत की। आखिर क्यों वह ऐसे घूमते फिरते हैं। तभी उन्होंने कहा कि इमरान को उनके पास भेजिए ताकि कुछ काम सीखें।

इमरान हाशमी की दादी तो चाहती ही नहीं थीं कि...

इमरान की दादी खुद फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं। मेहरबानो मोहम्मद अली का स्टेज नाम पूर्णिमा दास वर्मा था। वह खुद हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी थीं तो वह जानती थीं कि इंडस्ट्री में आना और टिके रहना कितना मुश्किल है। फिर इमरान का जिस तरह का स्वभाव था तो उनका इंडस्ट्री में काम करना काफी मुश्किल लग रहा था। इसीलिये वह शुरुआत में नहीं चाहती थीं कि एक्टर फिल्मों में आए। मगर उन्होंने इमरान को समझाया और भट्ट कैंप में भेजा।

जब पहली ही फिल्म से इमरान हाशमी हो गए आउट

इमरान ने भट्ट फैमिली के प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू किया। मगर शुरुआत में उनका वही लड़कपन रहा। जैसे तैसे वह 'राज' के लिए विक्रम भट्ट के असिस्टेंट डायरेक्टर बन गए। इस दौरान उन्होंने एक्टिंग सीखना भी शुरू कर दिया। एक्टर को पहली फिल्म तनुजा चंद्रा की ये जिंदगी का सफर ऑफर हुई। एक्टर ने इस फिल्म का काम शुरू किया। मजह कुछ दिन ही बीते थे कि एक्टर के रवैये से डायरेक्टर परेशान हो गई और उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। तब जब ठोकर लगी तो इमरान हाशमी को अक्ल आई। उन्होंने इसे बहुत सीरियस लिया। इस तरह वह काम के प्रति गंभीर हुए। उनके बदले स्वभाव को देखकर भट्ट फैमिली ने उन्हें नई फिल्म देने का तय किया।

इमरान हाशमी ऐसे बन गए सीरियल किसर

इस तरह भट्ट कैंप की फुटपाथ से इमरान हाशमी ने डेब्यू किया। फिल्म ठीक ठाक रही मगर उनकी अगली फिल्म मर्डर ने उन्हें रातों रात सुपरस्टार बना दिया। फिर तो बैक टू बैक वह फिल्में करते गए। इंडस्ट्री में वह अपनी अलग रोमांटिक छवि के साथ उभरे। उनके किसिंग सीन की खूब चर्चा हुई और उन्हें सीरियल किसर का नाम मिल गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.