पलक झपकते तबाह होगा दुश्मन का जहाज, समुद्र में और ताकतवर हुआ देश, सफल रहा MRSAM मिसाइल का परीक्षण
Updated on
09-03-2023 03:18 AM
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने होली से पहले देशवासियो को बड़ा तोहफा दिया है। नेवी ने मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल MRSAM यानी मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस ताकतवर मिसाइल का परीक्षण INS विशाखापत्तनम से किया गया है। यह एक एंटी शिप मिसाइल है जो दुश्मनों के जहाज को मिनटों में तबाह कर सकती है। परीक्षण के दौरान MRSAM ने टारगेट पर एकदम सटीक निशाना लगाया।
MRSAM को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने इजरायल के IAI कंपनी के साथ मिलकर बनाया है। इजरायल से भारत को मिली बराक मिसाइल भी MRSAM ही है। सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल आर्मी वेपन सिस्टम में कमांड पोस्ट, मल्टी फंक्शन राडार, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम होता है। यह इजरायल की खतरनाक मिसाइल बराक-8 पर आधारित है। MRSAM मिसाइल पूरी तरह से भारत में तैयार हुई है, इसके निर्माण के साथ ही देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया है।
क्या है खासियत
MRSAM को सितंबर 2021 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। मिसाइल 100 किलोमीटर के दायरे में आने वाली किसी भी मिसाइल, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, ड्रोन, निगरानी विमानों और हवाई दुश्मनों को मार गिराने में सक्षम है। एक बार लॉन्च होने के बाद MRSAM आसमान में सीधे 16 KM तक टारगेट को गिरा सकती है। MRSAM का वजन करीब 275 किलोग्राम होता है। लंबाई 4.5 मीटर और व्यास 0.45 मीटर होता है। इस मिसाइल पर 60 किलोग्राम वॉरहेड लगा सकते हैं।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…