Select Date:

अपनी मक्कारी भूल गया इंग्लैंड जब आयरलैंड के खिलाफ उड़ाई थी खेल भावना की धज्जियां

Updated on 03-07-2023 07:39 PM
नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह से जॉनी बेयरस्टो रन आउट हुए उसे लेकर बवाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बेयरस्टो को लेकर कई लोग कह रहे हैं कि उन्हें गलत आउट दिया गया है लेकिन कुछ इसे नियम के तहत ही मान रहे हैं। हालांकि ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले गए मैच में भी हुआ था, जब बेन फोक्स ने एंडी बिलबरीन को बहुत ही विवादास्पद तरीके से रन आउट किया था।

जॉनी बेयरस्टो के इस रन आउट के बाद बेन फोक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2019 का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बेन फोक्स एंडी बिलबरीन का तब तक इंतजार करते हैं जब तक की वह अपना पैर क्रीज के अंदर ही हवा नहीं उठा लेते हैं। उस वीडियो को लेकर भी खूब बवाल मचा था।
ऐसे में क्रिकेट फैंस अब इंग्लैंड को इसी घटना की याद दिला रहे कि अभी वह जिस खेल भावना का राग अलाप रही है। यह वही टीम है जब आयरलैंड के खिलाफ बेन फोक्स के स्टंपिंग सही बताया था और एंडी बिलबरीन आउट भी हुए थे।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की चौथी पारी के 52वेें ओवर में कैमरून ग्रीन ने जॉनी बेयरस्टो को एक बाउंसर मारा। बेयरस्टो ने उस बाउंसर को विकेट के पास जाने दिया। इसके ठीक बाद वह बिना पीछे देखे हुए अपने साथी बेन स्टोक्स की तरफ बढ़ गए। हालांकि वह रन नहीं ले रहे थे लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप की तरफ थ्रो कर दिया।

विकेट की गिल्लियां हवा उड़ते ही खिलाड़ियों ने अपील कर दी और थर्ड अंपायर ने उसे रन आउट करार दिया। इसे देखकर पूरा स्टेडियम भी हैरान था क्योंकि वीडियो के देखने पर कही से भी ऐसा नहीं लग रहा था कि बेयरस्टो रन के लेने के दौड़े थे।

हालांकि क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज जब बॉल को डेड घोषित नहीं किया जाता है उससे पहले अपना क्रीज छोड़ देते हैं उसे रन आउट दिया था जा सकता है लेकिन दूसरी तरफ खेल भावना की बात आ जाती है, क्योंकि बल्लेबाज जानबूझ कर अपना क्रीज नहीं छोड़ रहे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.