महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
Updated on
29-01-2023 07:03 PM
पोचेफस्ट्रूम: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन और शुक्रवार को आठ विकेट से जीत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच लेग स्पिनर पार्शवी ने 3 विकेट लिये थे। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 107 रन ही बनाए थे। सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत ने प्रतियोगिता में अपना तीसरा अर्धशतक लगाकर अपनी रन बनाने की क्षमता का परिचय दिया और 14.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर 45 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहीं।
कब होगा फाइनल?
दूसरे सेमीफाइनल में, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अविश्वसनीय रोमांचक जीत हासिल की। केवल तीन रनों से जीतकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। भारत और इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 29 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला भारतीय समयअनुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट से खेला जाएगा। 14 जनवरी को शुरू हुए टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। 40 मैच के बाद फाइनलिस्ट का फैसला हुआ है।
मैच ऑफिशियल्स भी घोषित
आईसीसी ने जेबी मार्क्स ओवल पर होने वाले इस मैच के लिए ऑफिशियल की भी घोषणा कर दी है। वैनेसा डी सिल्वा मैच रेफरी के रूप में फाइनल की देखरेख करेंगी, जबकि कैंडेस ला बोर्डे और सारा दंबनेवाना ऑन-फील्ड अंपायर होंगी। डेडुनू डी सिल्वा टीवी अंपायर होंगी। वहीं, लिसा मैककेबे चौथी अंपायर होंगी।
कहां देखें लाइव मैच
महिला टी20 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही फैनकोड पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। सेमीफाइनल मुकाबला भी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम पहली महिला टी20 वर्ल्ड-19 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लेगी।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…