इंग्लैंड पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा, भारत का नाम लेकर आईसीसी पर निशाने साधने लगे माइकल वॉन
Updated on
27-06-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ICC पर आरोप लगाया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत को फायदा पहुंचा रही है और बाकी टीमों के साथ भेदभाव हो रहा है। वॉन का कहना है कि त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल सुपर 8 ग्रुप 1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम भारत और ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम इंग्लैंड के बीच होना चाहिए था। इसके बजाय ये मैच ग्रुप 2 की विजेता दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली अफगानिस्तान के बीच खेला गया।
दिन में खेलती है टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले ही यह फैसला किया गया था कि भारत दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेलेगा, भले ही सुपर 8 में उनकी रैंक कैसी भी हो। आईसीसी ने इसके लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन ऐसा लगता है कि ये फैसला भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया था। पहला सेमीफाइनल स्थानीय समय अनुसार 26 जून की रात में था, जो भारत में सुबह 6 बजे (27 जून) शुरू हुआ। दूसरा सेमीफाइनल वहां डे गेम होगा। यह भारत में रात 8 बजे शुरू होगा।
इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैच दिन के मैच रहे हैं। टीम के सभी मुकाबले में भारत में रात 8 बजे शुरू हुए हैं। बाकी ज्यादातर टीमों के मैच रात में खेले गए हैं। इस वजह से दोनों सेमीफाइनल के लिए अलग-अलग खेलने की परिस्थिति बन गई। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे था, लेकिन भारत और इंग्लैंड के मैच के लिए ऐसा कोई दिन नहीं रखा गया। सुपर 8 में भारत की रैंक ऊपर होने की वजह से, अगर गुयाना में खराब मौसम की वजह से मैच नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।
वॉन ने क्या क्या लिखा?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, 'निश्चित रूप से ये सेमीफाइनल गुयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा टूर्नामेंट भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, तो ये बाकी टीमों के साथ बहुत ही नाइंसाफी है।'
उनका ये पोस्ट तब आया जब दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 11.5 ओवरों में सिर्फ 56 रन पर ऑलआउट कर दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप के किसी सेमीफाइनल का सबसे कम स्कोर है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को आसानी से 9 विकेट से जीकर फाइनल में जगह बना ली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…