अभी से कांप रहा इंग्लैंड, पूर्व कप्तान ने सीरीज शुरू होने से पहले ही मान ही हार
Updated on
22-01-2024 05:31 PM
लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन का मानना है कि भारत का शानदार स्पिन आक्रमण बेन स्टोक्स एंड कंपनी के खिलाफ पांच मैच की घरेलू सीरीज में उन्हें जीत दिलायेगा। पहला टेस्ट गुरुवार से हैदराबाद में शुरू होगा। इंग्लैंड ने भारत में अभ्यास मैच खेलने के बजाय अबु धाबी में तैयारी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम में सिर्फ जैक लीच ही अनुभवी स्पिनर हैं जबकि टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद कम अनुभवी हैं। भारतीय टीम में आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर शामिल हैं।
इंग्लैंड ने भारत में अंतिम सीरीज 2012 में जीती थी जब ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर ने भारतीय स्पिनरों से बेहतर प्रदर्शन किया था। अथर्टन ने ‘स्काईस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत जीत जायेगा। उनके स्पिनर इंग्लैंड से बेहतर हैं और अंत में यही निर्णायक चीज रहेगी। अगर आप भारत जाओ तो स्पिन बड़ी भूमिका निभाता है। इतिहास देखें तो ऐसा हुआ है और मुझे लगता है कि ऐसा हमेशा ही रहेगा। भारत के पास बहुत मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है।’
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का मानना है कि भारत की स्पिन बॉलिंग में विविधता के साथ ही अनुभव है। उन्होंने कहा, ‘भारत के चार स्पिनर इंग्लैंड के स्पिनरों से बहुत अलग हैं। उनके पास रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के रूप में बायें हाथ के दो ‘फिंगर’ स्पिनर हैं। उनके पास कुलदीप यादव के रूप में कलाई का स्पिनर है और रविचंद्रन अश्विन सर्वकालिक महान स्पिनरों में से एक हैं।’
अथर्टन ने आगे कहा, ‘इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एक बेहतरीन बाएं हाथ का स्पिनर है लेकिन फिर उसके पास कम अनुभवी स्पिनर टॉम हार्टले, शोएब बशीर और रेहान अहमद मौजूद हैं। यह दौरा उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन चयनकर्ताओं को उनसे काफी उम्मीदें हैं।’ भारत में पहले दिन से ही पिच के टर्न होने की उम्मीद है जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की भी बड़ी परीक्षा होगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…