स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की तूफानी साझेदारी के बाद इंग्लैंड की वापसी, रूट ने गेंद से किया कमाल
Updated on
29-06-2023 09:28 PM
लंदन: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज (The Ashes) के दूसरे टेस्ट के पहले दिन आखिरी सेशन में जो रूट की बॉलिंग के बूते वापसी कर ली है। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) ने टॉस हारने के बाद पहले दिन स्टंप तक 5 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 85 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। एलेक्स कैरी (11 रन) उनका साथ निभा रहे थे। 316 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 3 ही विकेट थे लेकिन जो रूट ने 4 गेंद के भीतर तेजी से रन बना रहे ट्रेविस हेड और फिर कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया।
स्मिथ-हेड की ताबड़तोड़ बैटिंग
198 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए। हेड एक बार फिर मूड में थे। उन्होंने 48 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। धीमी शुरुआत करने वाले स्मिथ ने भी उनका साथ निभाया। दोनों के बीच 104 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी पूरी हुई। 73 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 77 रन बनाने के बाद हेड जो रूट की गेंद पर स्टंप हो गए। इसी ओवर में रूट ने कैमरून ग्रीन को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया।
वॉर्नर ने भी जड़ी फिफ्टी
ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी अर्धशतक लगाया। 88 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेलने के बाद वॉर्नर जोश टंग की गेंद पर बोल्ड हुए। पहले विकेट लिए वॉर्नर और ख्वाजा के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई थी। ख्वाजा को भी टंग ने बोल्ड किया था। जोश टंग अपने एशेज पदार्पण में 1968 के बाद ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को आउट करने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने।
इंग्लैंड ने की खराब फील्डिंग
इससे पहले वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को शुरूआत में जीवनदान मिले। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और लंच से ठीक पहले उस्मान ख्वाजा को युवा तेज गेंदबाज टंग ने बोल्ड किया। ख्वाजा 70 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। वॉर्नर और ख्वाजा के आउट होने के बाद स्मिथ और लाबुशेन ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी हुई। लाबुशेन (47) अर्धशतक से चूक गए। उन्हें रॉबिंसन ने आउट किया।
पहले सत्र में खराब मौसम के कारण फ्लडलाइड चालू रखनी पड़ी। ख्वाजा को एक के स्कोर पर जीवनदान मिला जब जेम्स एंडरसन की गेंद पर पहली स्लिप में जो रूट ने उनका कैच छोड़ा। वहीं वॉर्नर उस समय 20 रन बनाकर खेल रहे थे जब स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौथी स्लिप में ओली पोप ने उनका कैच टपकाया।
पहले सेशन में हुआ बवाल
इससे पहले मैच शुरू होने के पांच मिनट के भीतर ‘जस्ट स्टॉप आइल’ ग्रुप के दो प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए और करीब पांच मिनट तक खेल बाधित रहा। पर्यावरण के लिये काम कर रहे इन प्रदर्शनकारियों ने मैदान पर नारंगी पाउडर डालने की कोशिश की लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने रोका। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो एक प्रदर्शनकारी को 50 मीटर तक ले गए और सीमा के पास सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया। दूसरे को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बाहर भेजा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…