चैंपियन की तरह खेली इंग्लैंड टीम, हारकर भी टिम साउदी ने रिकॉर्ड बुक में लिखवा लिया नाम
Updated on
31-08-2023 03:41 PM
चेस्टर ले स्ट्रीट (यूके): इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (NZ vs ENG) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेल गया। इंग्लैंड की टीम चैंपियन की तरफ खेली और मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 139 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने सिर्फ 14 ही ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड की इस फॉर्मेट में पहली जीत है। इस बीच टीम साउदी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज टिम साउदी- 141 विकेट
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में ब्रायडन कार्स ने डेब्यू किया। ल्यूक वुड के साथ मिलकर उन्होंने न्यूजीलैंड की बैटिंग का तहस नहस कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने विस्फोटक शुरुआत की। उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के मार दिए। लेकिन फिर टीम की पारी पटरी से उतर गई। डेवोन कॉन्वे 3 और टिम सेफर्ट 9 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों विकेट ल्यूक वुड को मिले। एलन भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स ने 41 रनों की पारी खेली।
टीम के लिए मध्यक्रम में और कोई बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाया। निचले क्रम में 16 रन बनाकर ईश सोढ़ी ने टीम को 9 विकेट पर 139 रनों तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने 37 रन देकर 3 और कार्स ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।
14 ओवर में इंग्लैंड को मिली जीत
वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने 140 रनों के लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे विकेट के लिए विल जैक (22) और डेविड मलान ने 57 रन जोड़े। मलान ने फिफ्टी लगाते हुए 54 रन बनाए। चौथे नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने तूफानी खेल दिखाया। सिर्फ 27 गेंद पर उन्होंने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…