Select Date:

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम का हुआ ऐलान

Updated on 17-09-2022 06:23 PM

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। हीथर नाइट और नेट साइवर की अनुपस्थिति में एमी जोन्स टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगी, वहीं सोफी एक्लेस्टोन को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, 18 सितंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, वहीं सीरीज के अन्य दो मुकाबले 21 और 24 सितंबर को होंगे। 

हीथर नाइट सर्जरी के कारण सीरीज से बाहर हुई हैं, जबकि कार्यवाहक कप्तान नट साइवर ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया था। 15 खिलाड़ियों की इस टीम में एलिस कैप्सी और फ्रेया केम्पो को पहली बार मौका मिला है।

इंग्लैंड महिला टीम की मुख्य कोच लिसा केइटली ने कहा "मुझे इस बात पर बहुत गर्व था कि टीम कैसे टी20 सीरीज जीतने के लिए एक साथ आई। कभी-कभी जब आपके पास बड़े नाम वाले खिलाड़ी नहीं होते हैं तो अन्य खिलाड़ी आगे आकर मौके का फायदा उठाते हैं और मुझे लगा कि हमने वास्तव में ऐसा किया है। यह एक युवा समूह है, लेकिन उन्होंने जबरदस्त मेहनत की और लाइन से बाहर निकलने के लिए अपना कौशल और लचीलापन दिखाया।

उन्होंने आगे कहा “एमी ने कप्तान के रूप में बहुत अच्छा काम किया और उसे सोफी का समर्थन प्राप्त था, इसलिए हम चाहते हैं कि वे जो कर रहे हैं उसे जारी रखें। यह एक और बड़ी श्रृंखला है, विशेष रूप से आईसीसी महिला विश्व कप योग्यता के लिए अंकों की गिनती के साथ, और लॉर्ड्स में समाप्त होने वाली गर्मियों के साथ उत्साहित होने के लिए बहुत कुछ है।”

यह सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा होंगी जो महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीमों के क्वालीफिकेशन का आधार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.