इंग्लैंड का वैभव सूर्यवंशी... 15 की उम्र में धमाकेदार दोहरा शतक, 33 बाउंड्री लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई
Updated on
14-08-2025 04:23 PM
नई दिल्ली: भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा पूरी दुनिया देख रही है। आईपीएल में विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उन्होंने इंग्लैंड में जाकर अंडर-19 क्रिकेट में रनों की बरसात की। वैभव को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। अब इसी तरह इंग्लैंड के एक 15 साल के बल्लेबाज ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। थियो लेमी ने अंडर-18 के मुकाबले में तूफानी दोहरा शतक ठोक दिया।
लेमी ने 213 रनों की पारी खेली
अंडर-18 काउंटी चैंपियनशिप में समरसेट का मुकाबला ग्लूस्टरशायर यंग क्रिकेटर्स से हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरे समरसेट के लिए थियो लेमी ने दोहरा शतक लगाया। 196 गेंदों पर उनके बल्ले से 213 रनों की पारी निकली। 15 साल के लेमी छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौकों के अलावा 6 छक्के भी मारे। कोई बल्लेबाज उन्हें आउट नहीं कर पाया और अंत में वह रन आउट हो गए।
गेंदबाजी भी करते हैं लेमी
थियो लेमी दाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ ही दाएं हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज हैं। इसी साल की शुरुआत में वह समरसेट की एकेडमी में जुड़े हैं। इंग्लैंड के टॉर्क्वे शहर में उनका जन्म हुआ था। लेमी खुद को बैटिंग ऑलराउंडर मानते हैं। थियो ने इस साल की शुरुआत में स्कूल एक्सचेंज के दौरान दक्षिण अफ्रीका में सेंट स्टिथियंस के लिए भी क्रिकेट खेला था, जहां उन्होंने 62 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे। 2024 में उन्होंने ब्रैडनिंच और केंटिसबेयर सीसी को डेवोन प्रीमियर लीग जीतने में मदद की थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…