Select Date:

इंग्लिश स्पिनर जैक लीच पहले ही टेस्ट में चोटिल : भारत के खिलाफ फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लगी

Updated on 27-01-2024 01:14 PM

इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर जैक लीच भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले ही मुकाबले में चोटिल हो गए हैं। हैदराबाद में चल रहे मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को फील्डिंग के दौरान उनके घुटने पर चोट लगी। ऐसे में तीसरे दिन शनिवार को लीच के खेलने पर संशय है।

इंग्लिश टीम के बॉलिंग कोच जीतन पटेल ने स्टंप्स के बाद कहा, गुरुवार रात को उन्हें घुटने में तकलीफ हुई थी। शुक्रवार को मैच के दौरान डाइव लगाने के बाद उनके घुटने में फिर दर्द होने लगा। वह टीम के सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर्स में से एक हैं। वे पूरी तरह फिट नहीं हैं, मुझे उम्मीद है कि वह तीसरे दिन वापसी करेंगे।

लीच की गैरमौजूदगी में रूट ने बॉलिंग की
चोटिल लीच की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के जो रूट और टॉम हार्टले ने रेहान अहमद के साथ स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। रूट और हार्टले दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। अहमद को एक विकेट मिला।

लीच ने दूसरे दिन 6 स्पैल किए
चोट के बावजूद 32 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर ने अपने स्पैल में शानदार गेंदबाजी की। लीच ने गुरुवार को पूरे दिन में छह स्पैल फेंके, जिनमें 4-4 ओवर के दो स्पैल शामिल थे। हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने शानदार इकॉनोमी बनाए रखी, केवल 30 रन दिए और चार मेडन ओवर डाले।

ऐशेज में भी चोटिल हुए थे लीच
जैक लीच इससे पहले जून-जुलाई 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में हुई ऐशेज सीरीज से भी चोट की वजह से बाहर हो गए थे। सीरीज से पहले उन्हें टीम के कैंप में बैक स्ट्रैस फ्रैक्चर आया था और वे पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे।

हैदराबाद टेस्ट में भारत को 175 रन की बढ़त

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 7 विकेट पर 421 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन बनाकर नॉट आउट हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.