कंगाल पाकिस्तान पर भारी पड़ रही पड़ोसियों से दुश्मनी! तोरखाम गेट में लगे तालिबानी ताले ने करवाया करोड़ों का नुकसान
Updated on
25-02-2023 10:28 PM
इस्लामाबाद : एक तो पाकिस्तान पहले ही भारी कंगाली से जूझ रहा है, ऊपर से पड़ोसियों से बैर उसे और महंगी पड़ रही है। अफगानिस्तान के साथ तोरखम गेट के पांच दिनों तक बंद होने से पाकिस्तानी निर्यातकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। एक व्यापार समूह ने शुक्रवार को बताया कि फल, सब्जियां, जूस, पोल्ट्री और अंडे जैसी खराब होने वाली चीजों से लदे 7 हजार से अधिक ट्रक पांच दिनों से पाकिस्तान-अफगानिस्तान तोरखम सीमा पर फंसे हुए थे। रविवार को पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल तालिबान की ओर से सीमा बंद किए जाने सहित कई अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए काबुल पहुंचा था। इसके बाद तोरखम बॉर्डर पर हालात सामान्य होने लगे।
तोरखम एक अहम व्यावसायिक मार्ग है और पाकिस्तान के लिए मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, इस्लामाबाद की ओर से काबुल पर पाकिस्तानी तालिबान के आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाए जाने के बाद अफगान तालिबान ने रविवार को तोरखम बॉर्डर बंद कर दिया था। वहीं अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबानी अधिकारियों ने रविवार को कहा था कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने सीमा बंद कर दी है और अफगान मरीजों को इलाज की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
हर रोज लग रहा था हजारों रुपए का जुर्माना
तालिबान ने गुरुवार को तोरखम गेट खोल दिया लेकिन कई दिनों तक हजारों की संख्या में ट्रकों के फंसने से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान के रास्ते में कंटेनरों के फंसने से पाकिस्तानी निर्यातकों को दैनिक आधार पर हजारों रुपए का लेट फाइन (Demurrage Charges) देना पड़ रहा था। साथ ही खाने-पीने की चीजों के सड़ने की भी चिंता थी। चीनी के प्रत्येक कंटेनर पर हर रोज 45,000 रुपए की लेट फीस लगाई जा रही थी। वहीं ट्रांजिट माल से भरे कंटेनर पर 160 डॉलर प्रति दिन की फीस लगाई जा रही थी।
अफगानों को इलाज के लिए नहीं मिला रास्ता
इसी तरह हर ट्रक पर होल्डिंग चार्ज के तौर पर हर रोज 6 हजार रुपए जुर्माना लगाया जा रहा था। अगर तोरखम गेट कुछ और दिन न खुलता तो पाकिस्तान का नुकसान और बढ़ सकता था। गेट बंद होने से न सिर्फ सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ बल्कि अफगानों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जो इलाज के लिए पाकिस्तान जाते हैं। पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा विवाद काफी पुराना है जो कई बार हिंसक झड़प का भी रूप ले चुका है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…