मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले आज भारी बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश 3 जिलों में रेड अलर्ट और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जनवरी को प्रदेश में अगर भारी बर्फबारी होती है तो उसका असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
