Select Date:

आयात से अधिक भोजन बर्बाद कर रहा यूरोपीय संघ

Updated on 22-09-2022 07:19 PM

रूस-यूक्रेन जंग और जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनिया भर में अनाज की कीमतें आसमान छू रही हैं। दूसरी ओर यूरोपीय संघ (EU) अपने आयात की तुलना में अधिक फूड बर्बाद करता है। फीडबैक EU के स्टडी के मुताबिक, EU में करीब 15.30 करोड़ टन फूड हर साल बर्बाद हो जाता है। ये पिछले अनुमानों से दोगुना ज्यादा है।

अकेले यूरोपीय संघ में बर्बाद होने वाले गेहूं की मात्रा यूक्रेन के गेहूं निर्यात के करीब आधे और यूरोपीय संघ के अन्य अनाज निर्यात के एक चौथाई के बराबर है। फीडबैक EU के डायरेक्टर फ्रैंक मेचिल्सन ने कहा कि हाई फूड प्राइस और जीवन पर संकट के समय में EU में इतनी बड़ी मात्रा में अनाज बर्बाद होना बड़ी समस्या है।

फीडबैक EU ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने और फूड सिक्योरिटी में सुधार करने के लिए 2030 तक का लक्ष्य रखना चाहिए और खाने की बर्बादी को 50% कम करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। करीब 43 पर्यावरण संबंधी नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है।

UNFAO के पूर्व इकोनॉमिस्ट अब्दोलरेजा अब्बासियन बोले- सस्ते फूड का युग खत्म
यूनाइटेड नेशन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (UNFAO) के अनुसार, यूक्रेन जंग के कारण अगस्त में इंटरनेशनल फूड प्राइस एक साल पहले की तुलना में 8% अधिक थीं। गेहूं, मक्का और सोयाबीन की वर्तमान कीमतों ने 2008 के अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकट के रिकॉर्ड को तोड़ा है। UNFAO के पूर्व इकोनॉमिस्ट अब्दोलरेजा अब्बासियन ने कहा कि सस्ते फूड का युग खत्म हो गया है। रूस-यूक्रेन जंग खत्म होने के बाद भी कीमतें जस की तस बनी रहेंगी।

11.38 लाख करोड़ रु. के फूड की सालाना बर्बादी
EU में बर्बाद खाद्यान्न की कीमत 11.38 लाख करोड़ रु. है। EU द्वारा उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैस का 6% हिस्सा खाद्यान्न की बर्बादी के कारण होता है। EU के फूड प्रोडक्ट का 20% हिस्सा बर्बाद हो रहा है। 2030 तक EU अनाज की बर्बादी को आधा करता है तो 47 लाख हेक्टेयर के उपज के बराबर अन्न बचाया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.