Select Date:

भोपाल में किन्नरों ने बनाया 16 फीट का ताजिया:2 महीने में कारीगरों ने किया तैयार, 17 जुलाई को निकलेगा मुर्हरम का जुलूस

Updated on 16-07-2024 12:53 PM

भोपाल में 17 जुलाई को मोहर्रम पर जुलूस निकलेगा। इस दौरान ​ताजिये, बुर्राक, सवारियां शहर के कई इलाकों से होते हुए वीआईपी रोड स्थित करबला पहुंचेंगी।

हर साल की तरह इस साल भी शहर में सबसे बड़ा ताजिया किन्नर समाज का होगा। किन्नर समाज ने 16 फीट का ताजिया तैयार कराया है। जिसे बनाने के लिए नर्मदापुरम के कारीगर भोपाल बुलाए गए थे।

किन्नर समाज के नीतू नायक ने बताया- ताजिये बनाने के लिए हम साल भर पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इसमें खास तौर पर पेपर पर डिजाइन उकेरा जाता है। जिसे हाथ से तैयार किया जाता है।

इस बार चार मेहराबों वालों ताजिया तैयार किया है। जिसे बनाने में करीब दो महीने लगे हैं। इसे असेंबल करने के लिए 16 जुलाई को कारीगर वापस आएंगे।

बता दें, ताजिये को बनाने में सोने, चांदी, लकड़ी, बांस, स्टील, कपड़े और कागज का प्रयोग किया जाता है।

बेगमों के दौर से किन्नर समाज बनाया आया ताजिया

बेगमों के शासन के दौरान से ताजिया बनाने की शुरुआत हुई थी। तभी से किन्नर समाज ताजिया बनाता आया है। पहले ये ताजिये बुधवारा इलाके में ही बनाए जाते थे, लेकिन अब शहर के दूसरे इलाकों में भी बनाते हैं। किन्नर समाज के ताजियाें की भव्यता और कलाकारी इलाके में प्रसिद्ध है।

चौराहों पर जगह-जगह होंगी तकरीरें

इस जुलूस में चौराहों पर जगह-जगह उलेमाओं की मजहबी तकरीरे भी होंगी। अन्य सूबों से आए उलेमा शहर के प्रमुख चौराहों पर तकरीरें करेंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीरजादा डॉ. औसाफ शाहमीर खुर्रम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्ण श्रद्धा एवं अकीदत के साथ मोहर्रम मनाया जाएगा। इसके पूर्व मंगलवार को शहादत की रात में शहर भर में ताजिये और सवारियां गश्त कर प्रमुख दरगाहों, एवं इमामबाड़ों पर सलामी की रस्म अदा की जाएगी।

एक नजर

शहर भर में 20 से अधिक बड़े ताजिये बने हैं।

इसके अलावा 300 से अधिक मध्यम आकार के ताजिये बने हैं।

छोटे आकार के करीब 600 से अधिक ताजिये बने हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.