जीत के बाद भी अफगानिस्तान के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, हांगकांग तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचा
Updated on
10-09-2025 05:34 PM
नई दिल्ली: एशिया कप के पहले मैच में अफगानिस्तान की टक्कर हांगकांग से हुई। मैच के शुरुआत में हांगकांग के गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान किया। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा अफगानिस्तान की टीम हावी होती चली गई। हांगकांग की टीम में अनुभव की साफ कमी नजर आ रही थी और वो प्रेशर भी नहीं झेल पाए। 188 रन बनाने के बाद अफगानिस्तान ने हांगकांग को सिर्फ 94 रनों पर रोक दिया और 94 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
अफगानिस्तान और हांगकांग ने 8 कैच छोड़े
अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबल में कैच छोड़ने की होड़ लगी थी। हांगकांग की फील्डर ने 5 कैच गिराए। उनकी खराब फील्डिंग की वजह से ही अफगानिस्तान 188 रनों तक पहुंच पाई। सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल को तीन जीवनदान मिले। पहले ओवर से ही उनका कैच छूटने का सिलसिला शुरू हो गया। अंत में अटल ने 72 रनों की पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। उमरजई को भी हांगकांग ने जीवनदान दिया।हांगकांग की टीम भी सिर्फ 94 रन बना सकी। हालांकि इस दौरे उनके बल्लेबाजों को तीन जीवनदान मिले। अगर अफगानिस्तान की टीम यह गलती नहीं करती तो हांगकांग पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाती। 120 गेंद खेलने के बाद टीम के बल्लेबाज 2 चौके और तीन ही छक्के मार पाए।
सबसे ज्यादा कैच छूटने का रिकॉर्ड
पुरुष टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2020 से यह सिर्फ तीसरा ही मौका है जब एक मैच में 8 कैच छूटे हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 8 कैच गिराए थे। इस साल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच किंग्सटन में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। उस मुकाबले में भी दोनों टीमों ने मिलकर 8 कैच गिराए थे। अब एशिया कप में भी ऐसा हो गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…