दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भी पड़ जाएगा छोटा! कहां बन रही है देश की सबसे चौड़ी सड़क?
Updated on
11-09-2025 02:26 PM
नई दिल्ली: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस को देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे माना जाता है। दिल्ली से डासना के बीच यह 14 लेन का है। लेकिन पूरा एक्सप्रेसवे ज्यादातर छह लेन का है। देश का सबसे चौड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में देखने को मिल सकता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से 12 लेन के एक्सप्रेसवे की मांग की है। यह हैदराबाद की भारत फ्यूचर सिटी से शुरू होकर आंध्र प्रदेश की प्रस्तावित राजधानी अमरावती होते हुए मछलीपत्तनम बंदरगाह तक जाएगा। 330 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का 118 किमी हिस्सा तेलंगाना में होगा।
हिंदू बिजनेसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी ने मंगलवार को दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके इस एक्सप्रेसवे के बारे में औपचारिक अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के पास कोई पोर्ट नहीं है, इसलिए राज्य से सामान को बंदरगाह तक पहुंचाने के लिए इस एक्सप्रेसवे की जरूरत है। गडकरी ने रेड्डी को आश्वासन दिया है कि वह इस प्रोजेक्ट की फिजिबिलिटी का अध्ययन करने के लिए अधिकारियों की एक टीम हैदराबाद भेजेंगे।
कब होगी मीटिंग
सूत्रों के मुताबिक 22 सितंबर को नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग होगी। गडकरी के साथ मीटिंग में रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक में तेलंगाना और आंध्र की राजधानियों को जोड़ने के लिए हाइवे बनाने का प्रावधान किया गया था। अगर इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलती है तो यह देश का सबसे चौड़ा एक्सप्रेसवे होगा। अब तक यह खिताब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास है जो 8 लेन का है और इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…