Select Date:

ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया... भारत ने टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में कमाल कर दिया

Updated on 14-11-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट (कपड़ा निर्यात) ने कमाल कर दिया है। अप्रैल से सितंबर के बीच 111 देशों में भेजे गए हमारे कपड़ों के निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में यह तेजी ऐसे समय आई है जब भारत पर अमेरिका ने 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है।

इन 111 देशों से भारत को अप्रैल-सितंबर 2025 में 8,489.08 मिलियन डॉलर मिले। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 7,718.55 मिलियन डॉलर था। यानी इस बार पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कुल 770.3 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। यह जानकारी कपड़ा मंत्रालय ने दी। हालांकि अप्रैल-सितंबर 2025 में 
भारत के कपड़ा, परिधान और तैयार माल के ग्लोबल एक्सपोर्ट में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले मामूली 0.1 फीसदी की वृद्धि हुई है।

किस देश में बढ़ा एक्सपोर्ट?

कुछ बड़े निर्यात बाजारों में भारत को अच्छी ग्रोथ मिली है। जैसे कि यूएई में 14.5 फीसदी, यूके में 1.5 फीसदी, जापान में 19 फीसदी, जर्मनी में 2.9 फीसदी, स्पेन में 9 फीसदी और फ्रांस में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ ऐसे बाजार भी हैं जहां ग्रोथ और भी ज्यादा रही। जैसे मिस्र में 27 फीसदी, सऊदी अरब में 12.5 फीसदी और हांगकांग में तो 69 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखी गई।

रेडीमेड गारमेंट का सबसे बड़ा हाथ

इस ग्रोथ के पीछे मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का बड़ा हाथ है, जिसमें 3.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जूट के निर्यात में भी 5.56 फीसदी की अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि दुनिया भर में अनिश्चितताओं के बावजूद हमारा कपड़ा क्षेत्र कितना मजबूत और प्रतिस्पर्धी है।
भारत का नए और गैर-पारंपरिक बाजारों में लगातार विस्तार करना सरकार की निर्यात को अलग-अलग देशों में फैलाने, उत्पादों में मूल्य जोड़ने और वैश्विक बाजारों से जुड़ने की नीति को मजबूत करता है। यह सब 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी पहलों के तहत हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.