Select Date:

आखिरकार फेवरिट केएल राहुल हुए OUT, शुभमन गिल को मिली टीम इंडिया में एंट्री

Updated on 01-03-2023 07:55 PM
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच शुक्रवार 01 मार्च से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं दोनो टीमों में कुछ बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं। आइये ऐसे में नजर डालते हैं दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन पर।
टीम इंडिया के अनुभवी और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे। उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बीजीटी के शुरुआती दो टेस्ट में प्रचंड फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल क ऊपर मौका दिया गया था। जिसमें राहुल पूरी तरह से नाकाम रहे। नागपुर और दिल्ली में खेले गए दोनो टेस्ट मैचो में राहुल का बल्ला खामोश रहा। जिसके चलते अब तीसरे मैच में उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया है और गिल को मौका दिया गया है। इसके अलावा मोहम्मद शमी की जगह उमेश यादव को भी तीसरे टेस्ट में मौका दिया गया है।

मिचेल स्टार्क और कैमरन ग्रीन की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क और धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होने के चलते पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब दोनो खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं और भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ ,पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, ऐलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नेथन लायन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुनमन


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.