Select Date:

कंगाल पाकिस्तान को मुफलिसी से निकालेगा सदाबहार दोस्त चीन, देगा 70 करोड़ डॉलर का नया कर्ज

Updated on 23-02-2023 07:01 PM
इस्लामाबाद: चीन ने पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर कर्ज दिये जाने को मंजूरी दे दी है। यह राशि इस सप्ताह पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक को हस्तांतरित कर दी जाएगी। पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने बुधवार को यह जानकारी दी। चाइना डेवलपमेंट बैंक के निदेशक मंडल यह घोषणा पाकिस्तान की संसद नेशनल एसेंबली में आम सहमति से धन विधेयक के पारित होने के एक दिन बाद की है। कर राजस्व बढ़ाने के इरादे से धन विधेयक लाया गया। वित्तीय मदद को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की विभिन्न शर्तों में यह भी शामिल है।
डार ने कहा कि चाइना डेवलपमेंट बैंक के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी हो गयी हैं और कोष स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान को अंतरित किया जाएगा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, ''चाइना डेवलपमेंट बैंक के निदेशक मंडल ने 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को लेकर मंजूरी दे दी है। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ पाकस्तान को इस सप्ताह मिल जाने की उम्मीद है। इससे देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा।''
    एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा कर्ज चीन का ही है। पाकिस्तान पर मौजूदा कर्ज का 30 फीसदी हिस्सा अकेले चीन का है। ऐसे में चीन से मिलने वाले नए कर्ज से पाकिस्तान की मुस्किलें थोड़े वक्त के लिए दूर हो सकती हैं। हालांकि, थोड़े दिनों बाद पाकिस्तान के सामने फिर दिवालिया होने का संकट खड़ा हो सकता है। इतने कर्ज से पाकिस्तान चंद महीनों तक ही अपनेे पुराने कर्जों की किश्तें जमा कर सकता है। ऐसे में उसे लंबे समय तक सुरक्षित रहने के लिए दूसरा रास्ता तलाशना होगा।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
     23 July 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
     23 July 2026
    न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
     22 July 2026
    न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
     22 July 2026
    वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
     22 July 2026
    मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
     22 July 2026
    रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
     22 July 2026
    मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
    Advt.