हर दिन एक जैसा नहीं होता... लड़ाई के लिए तैयार है ओमान, कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी सीधी चुनौती
Updated on
05-06-2024 01:57 PM
बारबाडोस: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला बुधवार को है लेकिन भारतीय समय अनुसार गुरुवार की सुबह खेला जाएगा। ओमान की टीम एक मुकाबला खेल चुकी है। नामीबिया के खिलाफ उसे सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच से पहले ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने ऑस्ट्रेलिया टीम की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
ओमान के कप्तान ने क्या कहा?
इस मैच से पहले ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के अच्छे टेक्निक वाले खिलाड़ी ही नहीं हैं। उन्होंने मैच से पहले कहा, 'ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास पहले स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे कुछ खिलाड़ी थे जिनकी टेक्निक अच्छी थी। लेकिन अब उनके पास ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं। अब वह बड़ा शॉट देखने को देखते हैं। वह सिर्फ छक्के मारने जाते हैं।'
नामीबिया मैच जैसी विकेट की उम्मीद
ओमान के कप्तान इलियास उम्मीद कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विकेट वैसी ही हो जैसी नामीबिया वाले मैच में थी। उन्होंने कहा- हर दिन एक जैसा नहीं होता और अगर हमें नामीबिया के खिलाफ जैसा विकेट मिलता है तो शायद यह उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ठीक वैसे ही जैसे आपने देखा कि पीएनजी के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए यह कितना मुश्किल था। टीम में सबसे बड़े हिटर होने के बावजूद उन्हें 130 के करीब के लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष करना पड़ा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…