Select Date:

अजिंक्य रहाणे के लिए हर पारी 'टेस्ट', रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास आखिरी मौका!

Updated on 11-07-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के पिछले चार दौरों पर टीम इंडिया (WI vs IND) ने टेस्ट सीरीज में बाजी मारी है। भारत ने इन दौरों पर सिर्फ सीरीज ही नहीं जीती है बल्कि उसने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है। हाल में वनडे वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज टीम के 'कमजोर' होने की चर्चा होती रही है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उसके लिए वही बात नहीं की जा सकती। वेस्टइंडीज ने पिछली तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान से ड्रॉ खेला है जबकि इंग्लैंड और बांग्लादेश को हराया है। ऐसे में टीम इंडिया को वहां सतर्क रहना होगा।

सिर्फ तीन के पास अनुभव

इस बार वेस्टइंडीज के दौरे पर थोड़ी युवा और अनुभवहीन भारतीय टीम पहुंची है। सोलह सदस्यीय इस टीम में से सिर्फ पांच प्लेयर ही ऐसे हैं जिन्हें कैरेबियाई धरती पर खेलने का अनुभव है। बल्लेबाजों पर नजर डालें तो इस टीम इंडिया में आठ स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं, जिनमें से सिर्फ तीन रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को ही वेस्टइंडीज में खेलने का अनुभव है। ऐसे में इन तीनों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। इन तीनों ने मिलकर कैरेबियाई धरती पर कुल 17 टेस्ट मैच खेले हैं।

बैटिंग में अश्विन रहे हैं बेहतर

भारतीय बैटिंग लाइनअप के दो सुपर स्टार विराट और रोहित का वेस्टइंडीज में प्रदर्शन रुतबे के अनुरूप नहीं रहा है। रोहित ने कैरेबियाई धरती पर सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं और उनका औसत 25.00 का ही रहा है, जबकि विराट ने नौ टेस्ट में 35.61 के औसत से ही रन बनाए हैं। विराट के नाम वेस्टइंडीज में एक डबल सेंचुरी है। मगर उस पारी को छोड़ दें तो कैरेबियाई धरती पर अपनी बाकी 12 पारियों में उन्होंने केवल दो बार 50 का आंकड़ा पार कर सके हैं।

एक दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज में इन दो धुरंधरों से बेहतर औसत टीम में शामिल अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का है। अश्विन ने 58.75 के औसत से वेस्टइंडीज में रन बनाए हैं जोकि इन दोनों के मुकाबले काफी बेहतर औसत है। बढ़ती उम्र को देखते हुए कह सकते हैं कि रोहित और विराट के करियर का यह अंतिम टेस्ट टूर हो सकता है। कम से कम कैरेबियाई धरती पर खुद को साबित करने का दोनों के पास यह संभवत: आखिरी मौका है।

अनुभवहीन है पेस अटैक

इस दौरे पर गया भारतीय पेस अटैक भी अनुभवहीन है। सभी पेसर्स के आंकड़ों को मिला दें तो इनके पास कुल 88 टेस्ट विकेट हैं। इनमें सर्वाधिक 52 विकेट तो मोहम्मद सिराज के ही नाम हैं। बोलिंग में भी अश्विन की भूमिका अहम रहने वाली है, जो 2010 के बाद से वेस्टइंडीज में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने सात टेस्ट में 17 विकेट निकाले हैं।

रहाणे पर होंगे सभी की नजरें

टीम इंडिया में वापसी करने वाले अजिंक्य रहाणे ने तो वेस्टइंडीज में खेले छह टेस्ट मैचों में सौ से ज्यादा के प्रभावशाली औसत से रन बनाए हैं लेकिन अब हालात अलग होंगे, क्योंकि इस दौरे पर प्रदर्शन से उनके आगे का टेस्ट करियर तय होगा। कई युवा खिलाड़ी टेस्ट टीम में जगह बनाने की दहलीज पर हैं और एक खराब दौरा रहाणे को एक बार फिर टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। रहाणे ने अपने 83 में से 49 टेस्ट विदेशी धरती पर खेले हैं और 40.28 के औसत से 3223 रन बनाए हैं। उनके 12 में से आठ शतक विदेशी धरती पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.