सभी की एक्सपायरी डेट होती है महागठबंधन में घमासान के बीच नीतीश के करीबी मंत्री का ये फेसबुक पोस्ट वायरल
Updated on
10-07-2023 01:36 PM
पटना: बिहार में क्या फिर कोई नया खेला होने की तैयारी है? महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) में बीते कुछ दिनों से जारी घमासान के बाद लगातार ये सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सत्ताधारी गठबंधन के दोनों ही प्रमुख दल इस मुद्दे पर अभी तक सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे। जेडीयू हो या आरजेडी, दोनों ही खेमा सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहा, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ ऐसा अपडेट सामने आ रहा जिससे सवाल उठ ही जाते हैं। फिर ये चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि नीतीश कुमार के करीबी नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी (Bihar Minister Ashok Choudhary) ने एक फेसबुक पोस्ट किया। उनका ये पोस्ट मौजूदा परिदृश्य में बेहद अहम माना जा रहा।
अशोक चौधरी का मैसेज किसके लिए
जेडीयू नेता और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही ये फेसबुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ताकत, सत्ता, जवानी कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की 'एक्सपायरी डेट' होती है। विनम्र रहें।' उन्होंने एक शेर की तस्वीर शेयर करते हुए ये बात कही। साथ ही लिखा कि 'जब तक आप हैं विनम्र रहें, जिससे मिलें उसको मुस्कान याद रहे और जिनसे मिलना हो उन्हें आपका इंतजार रहे।'
विनम्र रहें- नीतीश के मंत्री ने क्यों लिखा ऐसा
अशोक चौधरी के इस पोस्ट के बाद सवाल उठ रहे कि आखिर उन्होंने किसके लिए विनम्र रहने की बात कही है। यही नहीं उनकी ये लाइन भी अहम है कि 'सभी की एक्सपायरी डेट होती है'। बूढ़े शेर के जरिए इशारा किसकी तरफ है। अशोक चौधरी का ये पोस्ट मौजूदा सियासी हालात पर बेहद अहम माना जा रहा।
चंद्रशेखर का अफसर संग विवाद और चढ़ा सियासी पारा
जिस तरह आरजेडी नेता और नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का अफसरों से विवाद सामने आया। फिर आरजेडी-जेडीयू में घमासान सामने आया। माना जा रहा कि अशोक चौधरी अपने पोस्ट से इशारों में आरजेडी को मंत्री को कहीं न कहीं विनम्र रहने की मैसेज दे रहे हैं। देखना होगा कि अशोक चौधरी का ये कमेंट सियासी गलियारे में क्या असर छोड़ता है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…