Select Date:

हर कोई बिरयानी ही खिला रहा है... एक ही खाना खाते-खाते परेशान पाकिस्तान टीम! रखी नई डिमांड

Updated on 14-10-2023 03:24 PM
रुपेश सिंह, अहमदाबाद: हैदराबाद में गदगद कर देने वाले स्वागत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब अहमदाबाद में खातिरदारी का लुत्फ उठा रही है। पाकिस्तानी प्लेयर्स ने हैदराबाद की बिरयानी खाई और अब अहमदाबाद में भी उन्हें बिरयानी के लिए पूछा जा रहा है। हालांकि, बिरयानी का यह ओवरडोज उन्हें अब परेशान करने लगा है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर ने पत्रकारों से भारत में अपने अनुभव पर बात करते हुए कहा कि वे और टीम यहां मिल रहे प्यार से बहुत खुश हैं। इस प्यार में हर कोई हमें बिरयानी ही खिला रहा है। उन्होंने हंसते हुए आगे कहा कोई हमें रोटी भी खिला दो…।

अमेरिकी दोस्त की डिमांड से परेशान

क्रिकेट मैच के पास मांगने वालों से क्रिकेटर तो परेशान रहते ही हैं, लोग उनके फैंस को भी नहीं छोड़ते। पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी का रूप धरकर भारतीय टीम के हर मैच में मौजूद रहने वाले फैन रामबाबू भी पास मांगने वालों से परेशान हैं। राम बाबू कहते हैं, ‘मुझसे तो राह चलते पास के लिए पूछ बैठते हैं। हर किसी को लगता है मेरे पास टिकट या पास है। जब भी कोई पास के लिए बोलता है तो मैं मुस्कुरा देता हूं। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तो बहुत डिमांड है। विदेश से आए मेरे एक दोस्त ने भी मुझसे पास की डिमांड की है।’

14 अक्टूबर यानी आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए हर कोई तैयार है। मंच तैयार है, मैदान दुल्हन की तरह सज चुका है। फैंस भी अहमदाबाद में पूरे जोश के साथ मौजूद हैं। अब बस देरी है तो मैच की पहली गेंद गिरने की। बता दें कि भारत-पाकिस्तान दोनों टीमें इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही हैं। दोनों ने ही वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। ऐसे में शनिवार को कड़ा मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.