विदेश में बुराई, देश में लड़ें अपनी लड़ाई, आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा बयान
Updated on
02-06-2023 09:02 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और जाने माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आकाश ने एक क्रिप्टिक ट्वीट कर राहुल गांधी को नसीहत दी है। आकाश ने अपने इस ट्वीट में राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा है कि देश में लड़े अपनी लड़ाई। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अब रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई है और बहुत सारे लोग आकाश चोपड़ा के विचार को सही ठहरा रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं तो बहुतों ने उनकी आलोचना भी है। हालांकि ट्विटर पर कुछ यूजर ने आकाश चोपड़ा को भी सलाह देते हुए कहा कि आप सियासत में ना पड़े तो कुछ ने उन्हें बीजेपी का प्रवक्ता कह दिया।
आकाश चोपड़ा ने जो ट्वीट किया है वह इस तरह है,'मैंने किसी दूसरे देश के विपक्षी नेता को भारत में आकर अपने ही देश की छवि खराब करते हुए नहीं देखा है। जब तक आप किसी प्रकार के समर्थन की मांग नहीं कर रहे हैं, तब तक आपको इसे विदेशी धरती पर स्पष्ट करने की आवश्यकता क्यों है ??? आपको अपने देश में अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। चुनाव में मतदाताओं को फैसला करने दीजिए। क्या यह लोकतंत्र का सार नहीं हो सकता है?'
बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पर निशाना साधा। इसके बाद आलोचकों को भी राहुल गांधी पर निशाना साधने का मौका मिला गया। इस तरह सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को लेकर अब खूब बवाल मचा हुआ है।
यही कारण है कि आकाश चोपड़ा ने भी राहुल गांधी पर बिना लिए बिना ही ट्वीट अपनी बात रखी। हालांकि उनके ट्वीट के बाद कई यूजर्स ने भी उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश गई। किसी ने उन्हें कहा कि आप क्रिकेट एक्सपर्ट के बाद अब प्रोपेगेंडा एक्सपर्ट बनने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ ने आकाश चोपड़ा के लिए लिखा कि आप राहुल गांधी के बारे में तो बोल रहे हैं लेकिन क्या आपने पहलवानों के सपोर्ट में अब तक कुछ कहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…