Select Date:

लेबनान में विस्फोट: दस साल पहले बंद हो गए थे वॉकी-टॉकी के ये मॉडल, कंपनी ने कहा- हमने जारी की थी चेतावनी

Updated on 20-09-2024 11:55 AM
नई दिल्ली: लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों के वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोट के बाद जापान की कंपनी की प्रतिक्रिया आई है। इन वॉकी-टॉकी में बुधवार को विस्फोट हुए थे। इनमें करीब 14 लोग मारे गए थे। वहीं 450 से ज्यादा के घायल हुए हैं। वॉकी-टॉकी में धमाकों से एक दिन पहले पेजर में विस्फोट हुए थे। इसमें भी कई लोगों की जान गई थी। हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है। वॉकी-टॉकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन वॉकी-टॉकी पर मॉडल IC-V82 दिखाई दे रहा है। इन्हें जापान की कंपनी Icom ने बनाया है।

क्या कहा कंपनी ने?


न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने कहा है कि उसने इन डिवाइस को बनाना एक दशक पहले ही बंद कर दिया था। कंपनी इसकी जांच कर रही है कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने लगभग एक दशक में जापान के वाकायामा में स्थित अपने प्लांट से इस मॉडल (IC-V82) का एक भी वॉकी-टॉकी नहीं बेचा है। कंपनी ने कहा कि उसने 2004 से अक्टूबर 2014 तक मध्य पूर्व सहित कई देशों में IC-V82 ट्रांसीवर भेजे हैं।

नकली प्रोडक्ट की दी थी चेतावनी


Icom कंपनी ने कहा कि उसके पास IC-V82 मॉडल की कोई इन्वेंट्री नहीं है। कंपनी ने कहा कि काफी लंबे समय से उनकी कंपनी के नकली प्रोडक्ट मार्केट में बिक रहे हैं। कंपनी ने कहा कि हमने इस बारे में पहले ही चेतवानी दी थी। कंपनी ने कहा कि उसने नकली निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और कम से कम साल 2020 से नकली मॉडल के बारे में चेतावनी दी है। कंपनी की वेबसाइट पर भी इस बारे में जानकारी दी गई है कि इस मॉडल के वॉकी-टॉकी का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है।

डिवाइस पर कोई रोकथाम का स्टिकर नहीं था


कंपनी ने कहा है कि लेबनान में जिन वॉकी-टॉकी में विस्फोट हुआ, उनमें ऐसा कोई स्टीकर नहीं लगा था जिनमें नकली प्रोडक्ट के इस्तेमाल की रोकथाम के बारे में लिखा हो। कंपनी ने कहा कि ऐसे यह पुष्टि करना संभव नहीं है कि वे कंपनी से आए थे या नहीं। कंपनी ने यह कहते हुए भी अपना बचाव किया कि वह सिर्फ अथॉराइज्ड डिस्ट्रिब्यूटर्स को ही प्रोडक्ट बेचती है। इसके लिए कंपनी जापानी सरकार के नियमों का पालन करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.