फाफ और कोहली ने हमारी... RCB से मिली शर्मनाक हार के बाद एडेन मार्करम यह क्या बोल गए?
Updated on
19-05-2023 10:09 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। आरसीबी ने विराट कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (51 गेंद में 104 रन, छह छक्के, आठ चौके) के तेजतर्रार शतक और मार्करम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बना पाई थे। मार्करम ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता कि हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। शायद पावरप्ले में कुछ कमी रह गई हो।’
मार्करम ने कहा कि वह निराश हैं कि क्लासेन के लिए मैच नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा, ‘हेनरिक के लिए मैच नहीं जीत पाए जिन्होंने आज शानदार बल्लेबाजी की।’ सनराइजर्स के कप्तान ने कहा कि कोहली और डुप्लेसी की साझेदारी ने मैच उनकी पहुंच से दूर कर दिया। उन्होंने कहा, ‘फाफ और कोहली ने मैच में हमारी उम्मीदें खत्म कर दी।
मार्करम ने सीजन के अपने अंतिम घरेलू मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचे प्रशंसकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘समर्थन ना केवल हमारे लिए बल्कि आरसीबी के लिए भी बहुत अच्छा था। अफसोस है कि हम उन्हें जीत नहीं दिला सके। लेकिन उनका धन्यवाद।’ बहरहाल, आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…