बाबा नीम करौली धाम के कैंची में 15 से मेला, मालपुआ प्रसाद बनाने के लिए मथुरा से आएंगे 45 कारीगर
Updated on
09-06-2023 06:53 PM
नैनीताल : बाबा नीम करौली धाम के कैंची में हर साल 15 जून को लगने वाले मेले की तैयारी शुरू हो गई है। हजारों श्रद्धालु तो महीना भर पहले ही कैंची पहुंच कर सेवा में जुट जाते हैं। इस साल मंदिर ट्रस्ट ने दो लाख लोगों को मालपुआ उपलब्ध कराने के लिए 35 क्विंटल कागज की थैली दिल्ली से मंगवाई है।
मथुरा के सोंख गांव से मालपुआ को बनाने के लिए 45 कारीगरों का दल बुलाया जा रहा है। ये कारीगर 11 जून को कैंची पहुंच जाएंगे। इन कारीगरों के सहयोग के लिए करीब 24 लोग मंदिर ट्रस्ट के भी मौजूद रहेंगे। प्रसाद के साथ मिलने वाली सब्जी कागज से बने गिलास में उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष रूप से बनाए गए ढाई लाख गिलास भी मंदिर में पहुंच गए हैं। पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कागज से निर्मित सामग्री उपयोग में लाने के मकसद से ये सब किया जा रहा है।
मंदिर कमेटी के मुताबिक मेले में मिलने वाला प्रसाद मालपुआ बनाने का काम 12 जून से पूजा पाठ के साथ शुरू होगा। प्रसाद बनाने का काम मेला समाप्त होने तक चलेगा। प्रसाद का सामान मंदिर परिसर में पहुंच गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…