मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का 65 की उम्र में निधन, ब्रेन स्ट्रोक ने ली जान, बीमारी के कारण फिल्मों से थे दूर
Updated on
22-08-2025 02:18 PM
पंजाबी सिनेमा के दिग्गज स्टार और मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन हो गया है। उन्होंने 22 अगस्त की सुबह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। जसविंदर भल्ला 65 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। जसविंदर भल्ला के निधन से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
'दैनिक भास्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसने उनकी जान ले ली। ब्रेन स्ट्रोक के बाद कॉमेडियन को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज चल रहा था। 22 अगस्त की रात जसविंदर भल्ला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और 23 अगस्त की सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया।
जसविंदर भल्ला के दोस्त ने बताया- डायबीटीज और दिल की बीमारी थी
जसविंदर भल्ला की बेटी यूरोप में रहती है और पिता के निधन की खबर सुनकर वापस लौट रही है, वहीं यहां मोहाली स्थित घर में बेटा था। यहां जसविंदर पूरे परिवार के साथ रहते थे। उनकी मां भी साथ रहती हैं। जसविंदर भल्ला के दोस्त और कॉमेडियन पम्मी ने बताया कि वह बीमारी की वजह से फिल्मों से दूर थे। उन्हें दिल की बीमारी और डायबिटीज थी।
जसविंदर भल्ला की हिट फिल्में
जसविंदर भल्ला अपनी कॉमिक टाइमिंग ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने साल 1988 में 'छंकार्टा 88' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जिन्हे मेरा दिल लुटेया', 'पावर कट', 'माहौल ठीक है', 'जीजा जी', 'कबड्डी वन्स अगेन' और 'अपन फिर मिलांगे' के अलावा 'मेल करा दे रब्बा', 'कैरी ऑन जट्टा', 'कैरी ऑन जट्टा 3' और 'जट्ट एंड जूलियट' जैसी फिल्मों में काम किया।
कभी प्रोफेसर भी थे जसविंदर भल्ला, की थी किसानों की मदद
फिल्मों में आने से पहले जसविंदर भल्ला पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी की तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था। जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। जसविंदर के निधन की खबर सुनकर भारी संख्या में लोगों ने उनके घर पहुंचना शुरू कर दिया है।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…