Select Date:

लेडी गागा को हार्ले क्‍व‍िन के रोल में जोकर संग देख दीवाने हुए फैंस, फोटो को ऑस्‍कर देने की मांग!

Updated on 15-02-2023 08:30 PM
'जोकर 2' वो हॉलीवुड फिल्‍म है, जिसका इंतजार डीसी से लेकर मार्वल तक के फैंस को बेसब्री से है। एक ऐसा किरदार, जिसने नेगेटिव रोल में भी हर किसी का दिल जीता है। साल 2019 में साइकोलॉजिकल-थ्र‍िलर 'जोकर' रिलीज हुई थी और अब 2024 में 'जोकर 2' का बेस‍ब्री से इंतजार हो रहा है। मंगलवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्‍म के डायरेक्‍टर टॉड फिलिप्‍स ने अपने दर्शकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। उन्‍होंने 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' यानी 'जोकर 2' फिल्‍म में लेडी गागा के किरदार का फर्स्‍ट लुक रिलीज किया है। हार्ले क्विन के किरदार में लेडी गागा इस फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर में जोकर यानी जोकिन फीनिक्स के साथ इंटीमेट नजर आ रही हैं। इंटरनेट की दुनिया में इस तस्‍वीर ने जैसे हाहाकार मचा दिया है और हर तरफ इसकी की चर्चा है। ट्विटर पर #Joker2 ट्रेंड हो रहा है।
डीसी कॉमिक्स के आर्थर फ्लेक के सबसे बड़े खलनायकों में से एक 'जोकर' के लिए Joaquin Phoenix ऑस्‍कर अवॉर्ड जीत चुके हैं। अब जब लेडी गागा के साथ जोकिन का नया पोस्‍टर आया है तो फैंस की एक्‍साइटमेंट बढ़ गई है। कुछ फैंस तो इस एक तस्‍वीर को ही ऑस्‍कर अवॉर्ड दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

'जोकर 2' डीसी यूनिवर्स में हो रहे नए बदलाव की बानगी है। यह फिल्‍म डीसी के एल्सेवोरस फ्रैंचाइजी का हिस्सा है। इससे पहले, 'द सुसाइड क्वाड' और 'बर्ड्स ऑफ प्री' में हमने इस कॉमिक बुक कैरेक्‍टर के तौर पर मार्गोट रोबी को देखा है। वेलेंटाइन्स डे के मौके पर टॉड फिलिप्स ने इंस्टाग्राम पर Lady Gaga का हार्ले क्विन वाला लुक शेयर किया। फिलिप्स के पोस्‍टर में हार्ले और उसका प्यार, जोकर दोनों हैं। वे एक इंटीमेट मोमेंट शेयर कर रहे हैं। तस्‍वीर में गागा की आंखों में एक जुनून है, जबकि जोकिन फीनिक्स अपने किरदार की तरह शांत दिख रहे हैं। टॉड ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी वेलेंटाइन्स डे।'

फैंस बोले- इस फोटो को मिले ऑस्‍कर अवॉर्ड

'जोकर 2' की इस तस्‍वीर पर फैंस दिल हार बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पागलपन से भरे इस प्यार के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।' एक अन्य ने लिखा, 'हम सब हाइपरवेंटिलेटिंग कर रहे हैं कि मेरा इनहेलर कहां है!!!!!!' एक तीसरे यूजर ने लिखा है, 'वह खून के लिए आ रही है !!!!!!' चौथे यूजर ने लिखा, 'सिर्फ इस तस्‍वीर के लिए ही इसे ऑस्कर मिलना चाहिए।'

4 अक्‍टूबर 2024 को रिलीज होगी 'Joker 2'

टॉड फिलिप्स ने पिछले साल 'जोकर 2' में जोकिन फीनिक्स का फर्स्‍ट लुक जारी किया था। बताया गया था कि लेडी गागा फिल्‍म की शूटिंग में थोड़ी देर से शामिल होंगी। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' 4 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.