विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की वकेशन वाली तस्वीरें देख चौंके फैन्स, वीडियो के बैकग्राउंड में सुनी ये आवाज
Updated on
06-01-2023 10:42 PM
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। दरअसल दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें बैकग्राउंड की झलकियां एक जैसी दिख रही है। रश्मिका मंदाना धूप में लेटी दिख रही हैं, जहां बैकग्राउंड में समंदर का नजारा है। इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बारे में लोग कह रहे हैं कि बैकग्राउंड से जो आवाज आ रही है वह विजय देवरकोंडा की ही है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका के न्यू इयर वकेशन की तस्वीरें वायरल
विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर वकेशन की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें बैकग्राउंड एक जैसा नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा जहां पूल में खड़े हैं और पीछे समंदर का नजारा है वहीं रश्मिका की तस्वीर के बैकग्राउंड में भी समंदर ही दिख रहा है। इसके अलावा कुछ महीने पहले रश्मिका ने वकेशन की जो तस्वीरें शेयर की थीं, वो तस्वीरें भी विजय की नई तस्वीर से मैच हो रही है। इसे देखकर लोग अनुमान लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों के बीच पक्का कुछ चल रहा है। इन तस्वीरों पर लोगों ने कहा है- तुमलोग शादी क्यों नहीं कर लेते?
2 मिनट 5 सेकंड पर विजय देवरकोंडा की आवाज!
इसके अलावा रश्मिका के इंस्टाग्राम लाइव वीडियो को देखकर भी लोग हैरान हो रहे हैं। उन्होंने कॉमेंट कर लिखा है हि 2 मिनट 5 सेकंड पर जो बैकग्राउंड से आवाज आ रही है वो विजय देवरकोंडा की है। कई लोग यही कहते नजर आ रहे हैं कि यह विजय देवरकोंडा की ही आवाज है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…