Select Date:

फराह खान के कुक ने अमीषा पटेल संग 'कहो ना प्यार है' पर किया डांस, लोगों ने ली फिरकी- दिलीप की किस्मत है भाई

Updated on 25-07-2025 01:01 PM
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान और उनके कुक दिलीप को कौन नहीं जानता! दोनों ने अपने चैनल पर धमाल मचा रखा है। दोनों को हाल ही में किसी सेलिब्रिटी के घर उनके यूट्यूब कुकिंग चैनल के लिए जाते हुए देखा गया। शुरुआत में उस सेलिब्रिटी की पहचान गुप्त रखी गई थी, लेकिन अब पता चला है कि वह अमीषा पटेल हैं। उनके घर के बाहर, पपाराजी ने दिलीप और अमीषा को साथ मिलकर 'कहो ना... प्यार है' का मशहूर हुक स्टेप करते हुए देखा।

फराह खान की मौजूदगी में, दिलीप ने अमीषा पटेल के साथ 'कहो ना... प्यार है' का हुक स्टेप बखूबी किया। दोनों को एक साथ डांस करते देख फराह खान और पपाराजी भी हंसने लगे, खासकर दिलीप को। लोकिन उनकी मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया। इंटरनेट पर लोग ये वीडियो देखर खूब मजे ले रहे हैं और दिलीप की किस्मत के बारे में भी बात कर रहे हैं। 

फराह खान के कुक की चमकी किस्मत

फराह खान का अपने कुक दिलीप के साथ रिश्ता रसोई से कहीं आगे तक है। हाल ही में फराह ने खुलासा किया कि वह दिलीप के बच्चों की पढ़ाई करवा रही हैं। उनमें से एक ने अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला लिया है, जबकि दूसरा बेहतर भविष्य के लिए कुकिंग में डिप्लोमा कर रहा है। शालीन भनोट से मिलने के दौरान बात करते हुए फराह ने कहा, 'क्योंकि अभी हमारा शो चल रहा है, इसके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में डाल दिया है। और एक बच्चे को कुकिंग स्कूल से डिप्लोमा कराया है...ताकि घर में ना काम करें, किसी अच्छे रेस्टोरेंट, या बड़े होटल में काम करें।'


सोशल मीडिया पर फराह की धूम

कोरियोग्राफर गीता कपूर, जो अक्सर अपने करियर में फराह की अहम भूमिका को मानती हैं, उन्होंने बताया कि कैसे फराह ने उनके कुक दिलीप को स्टार बना दिया और वह उनकी बढ़ती प्रसिद्धि से खुश हैं। गीता ने फराह की तारीफ करते हुए उन्हें एक ट्रेंडसेटर बताया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मचा रखी है।


गीता कपूर ने भी की तारीफ

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में, गीता कपूर ने कहा, 'फराह अब सोशल मीडिया के बाजार पर कब्जा करना भी सीख गई हैं। उन्होंने कुकिंग पर एक शो बनाया, दिलीप की लाइफ बन गई है और इन दिनों वह कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह कमाल की हैं। उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि दिलीप उनके व्लॉग के जरिए फराह से ज्यादा फेमस हों। उनको लगता है जो आपकी किस्मत का है, वो कोई नहीं छीन सकता। आपको आपका हक जरूर मिलेगा।'


चैनल पर क्या करते हैं फराह खान और दिलीप!

वीडियो ब्लॉग में फराह खान और दिलीप बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों के घर खाना बनाने और बातचीत करने जाते हैं और दर्शक उनकी मजेदार बातचीत देखना पसंद करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
 20 July 2026
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…
 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
Advt.