Select Date:

अमल के गाने पर झूमीं फरहाना, पल्लू थामे शहबाज को देख गौरव बोले- निकर कहां से पहनी, छाती से?, अशनूर पर थमी नजरें

Updated on 17-11-2025 02:20 PM
'बिग बॉस 19' में फरहाना के लिए भले सोशल मीडिया पर लोगों का प्यार बरस रहा हो लेकिन सच ये है कि वो उन कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं जिन्होंने इस शो में खूब अपशब्द कहे हैं। फरहाना इस शो 'बिग बॉस 19' के घर में लगभग सभी को जमकर लताड़ लगा चुकी हैं, जिनमें से शहबाज भी एक हैं। हालांकि, इस बार 'बिग बॉस 19' का फिजा बदला हुआ है। फरहाना लाल साड़ी में तान्या की तरह साड़ी में नखरे दिखाती नजर आ रही हैं और उनके चारों ओर शहबाज चक्कर काटते नजर आ रहे हैं।

फरहाना और शहबाज को दिखाते हुए मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है। इस वीडियो में तान्या की तरह लुक देतीं फरहाना अमल के गाने पर झूमती दिख रही हैं और शहबाज उनके साथ दिख रहे हैं।

अमल ने गाया- धूप से निकल के छांव से फिसल के

अमल मलिक इस प्रोमो वीडियो में शाहरुख खान पर फिल्माया गाना 'धूप से निकल के छांव से फिसल के' गाते दिख रहे हैं। इस गाने के दौरान शहबाज फरहाना की साड़ी का पल्लू थामकर उनके साथ डांस करते दिखते हैं और तभी बिग बॉस उन्हें फ्रीज़ कर देते हैं। इसपर अमल कहते हैं- खेल गए बिग बॉस, इसी मोमेंट में।

'बनियान और साड़ी, स्विट्जरलैंड की बड़ी वादियों में'

इसके बाद गौरव कहते हैं, 'बनियान और साड़ी, स्विट्जरलैंड की बड़ी वादियों में।' प्रणित भी दोनों की खिंचाई करने आगे बढ़ते हैं। गौरव फिर कहते हैं- निकर कहां से पहनी है, छाती से? ये सुनकर फरहाना हंस पड़ती हैं। वहीं इन सबके बीच अशनूर का हुलिया देखकर लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं- वो क्या बनी हैं यहां, ऐसी क्यों दिख रहीं?

लोगों ने कहा- फरहाना की झलक सबसे अलग

अब इस वीडियो पर भी लोगों ने फरहाना के सपोर्ट की बात कही है। एक ने कहा है- फरहाना की झलक सबसे अलग। यहां हैरानी वाली बात ये भी है कि 'बिग बॉस' के डाय हार्ड फैन्स, जो रोज शो देखते हैं, उनमें से अधिकतर लोग फरहाना की लैंग्वेज की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फरहाना को लेकर हवा तेज है। वहीं एक ने कहा है- फरहाना को अब अमल पसंद आने लगा है, गजब डबल स्टैंडर्ड है लोगों का। कई लोगों ने फरहाना को बिग बॉस की क्वीन कहा है।

फरहाना ने शहबाज की बॉडीशेमिंग की थी

वहीं बता दें कि एक बार शहबाज ने फरहाना को अपनी ड्यूटी करने के लिए कहा था। इसपर फरहाना ने शहबाज का बॉडीशेमिंग करते हुए उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा था, 'तू नकली है, तेरे सिर पर बाल नहीं.. गेंडा है तू गेंडा'। वहीं एक बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान शहबाज के खिलाफ नारे लगाते हुए तान्या और फरहाना ने उनके गंजेपन को छिपाने के लिए शहबाज के पैच पहनने पर भी उनका मजाक उड़ाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.