फरीदा जलाल को बहुत पसंद नहीं आई आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', कहा- और बेहतर बना सकता था
Updated on
22-01-2026 01:17 PM
फरीदा जलाल फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हैं। 77 साल की उम्र में भी वो एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। अब उन्हें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की 'ओ रोमियो' में देखा जाएगा। इस बीच जब उनसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सपाट से कहा कि वो इसे और बेहतर बना सकते थे!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने 'जूम' को इंटरव्यू दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' देखी है, अगर हां तो उन्हें ये शो कैसा लगा? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा आर्यन का सिनेमा की दुनिया में स्वागत किया। उनकी कोशिश की तारीफ भी की।
आर्यन का फिल्मों की दुनिया में किया स्वागत
शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं फरीदा जलाल ने SRK के बेटे आर्यन को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा, 'घर में स्वागत है। यहीं तो हैं, और कहां जाएंगे।
फरीदा को 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' आया पसंद?
हालांकि, आर्यन के शो के बारे में वो बोलीं, 'मैंने देखा। ठीक था। ठीक-ठाक था। वो इसे और बेहतर कर सकता था, लेकिन अच्छा तो था।'
कब आएगी 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2'?
बता दें कि आर्यन ने पिछले साल 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। ये शो 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। इसमें लक्ष्य, राघव जुयाल, सहर बंबा, बॉबी देओल और मोना सिंह सहित कई सितारे नजर आए। फैंस इस शो के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फरीदा जलाल की बात करें तो वो पिछली बार 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' में नजर आई थीं, जिसमें कृतिका कामरा, श्रेया धनवंतरी, शीबा चड्ढा और पूरब कोहली थे। अनुषा रिजवी की लिखी और निर्देशित इस फिल्म का प्रीमियर 12 दिसंबर, 2025 को JioHotstar पर हुआ था। अब वो 77 साल की उम्र में 'ओ रोमियो' फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। विशाल भारद्वाज की इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ये 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्मों को किसी स्टारपावर की जरूर…