खेत के बदले सड़क पर हैं किसान, लेकिन गेहूं खरीद समय पर ही शुरू होगी, जान लीजिए तैयारी
Updated on
23-02-2024 05:04 PM
नई दिल्ली: एआई चिप्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड बना दिया। चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर 16.4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर बढ़ गया जो अब तक किसी भी कंपनी के वैल्यूएशन में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह भारत के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ से ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है। दोनों की नेटवर्थ कुल मिलाकर 214 अरब डॉलर बैठती है। साथ ही यह भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज के कुल मार्केट कैप से ज्यादा है। रिलायंस का मार्केट कैप 243 अरब डॉलर है। साथ ही यह दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ से ज्यादा है। मस्क की नेटवर्थ 212 अरब डॉलर है।
इसके साथ ही एनवीडिया का कुल मार्केट कैप 1.96 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। अब केवल तीन कंपनियां की मार्केट कैप एनवीडिया से ज्यादा रह गया है। दुनिया में पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 200 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। एनवीडिया के रिजल्ट ने दुनियाभर में एआई से जुड़े शेयरों को हवा दे दी। इस कारण एसएंडपी 500, यूरोप का स्टॉक्स 600 और जापान का निक्केई रेकॉर्ड पर पहुंच गए। गुरुवार को ट्रेडर्स ने एनवीडिया के 65 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद-फरोख्त की। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक कमाई का रेकॉर्ड मार्क जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स के नाम था। इसी साल दो फरवरी को इस कंपनी का मार्केट कैप 196 अरब डॉलर बढ़ा था। लेकिन 20 दिन में ही एनवीडिया ने यह रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। एनवीडिया के मार्केट कैप में गुरुवार को जितनी तेजी आई, वह कोकाकोला की कुल वैल्यू (265 अरब डॉलर) से ज्यादा है। इसके साथ ही एनवीडिया अमेरिका की तीसरी और दुनिया की चौथी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। उससे आगे अब माइक्रोसॉफ्ट (3.06 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (2.85 ट्रिलियन डॉलर) और सऊदी अरामको (2.0 ट्रिलियन डॉलर) रह गए हैं।
शेयरों में तेजी
एनवीडिया के शेयरों में इस साल 58 परसेंट की तेजी आई है जबकि पिछले साल यह 239 फीसदी चढ़े थे। दुनियाभर में एआई में तेजी से एनवीडिया के शेयरों में तेजी आई है। कंपनी ने इस तिमाही में अपने रेवेन्यू में 233 परसेंट तेजी का अनुमान जताया है जो बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर है। दुनिया के महंगे एआई चिप मार्केट में एनवीडिया की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तीन गुना से अधिक बढ़कर 22.10 अरब डॉलर रहा था। इस कंपनी की स्थापना ताइवान में जन्मे जेंसन हुआंग ने की थी। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 9.59 अरब डॉलर उछलकर 69.2 अरब डॉलर पहुंच गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…