आ गई फास्ट कैश एक्सप्रेस... अब ट्रेन में भी मिलेगी ATM की सुविधा, चलती गाड़ी में निकाल सकेंगे पैसे
Updated on
16-04-2025 02:12 PM
नई दिल्ली: देश में पहली बार चलती ट्रेन में एटीएम लगाया गया है। इसका ट्रायल सफल रहा। यह एटीएम नासिक के मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस के एक AC कोच में लगाया गया है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसका परीक्षण सफल रहा है। इस ट्रेन को 'फास्ट कैश एक्सप्रेस' कहा जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ मौकों को छोड़कर ATM ने ठीक से काम किया। हालांकि थोड़ी देर के लिए सिग्नल गायब हो गया था। ऐसा इगतपुरी और कसारा के बीच हुआ। इस इलाके में नेटवर्क की समस्या है और यहां कुछ सुरंगें भी हैं।
किस बैंक का है एटीएम?
भुसावल DRM (मंडल रेल प्रबंधक) इति पांडे ने बताया कि इसके रिजल्ट अच्छे थे। अब लोग चलती ट्रेन में भी पैसे निकाल सकेंगे। मशीन के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाएगी।
यह एटीएम रेलवे के भुसावल डिवीजन और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के बीच एक सहयोग है। पंचवटी एक्सप्रेस के सभी 22 कोच वेस्टिब्यूल से जुड़े हैं। इसलिए ATM तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। वेस्टिब्यूल का मतलब है, ट्रेन के डिब्बों को जोड़ने वाला रास्ता।
सुरक्षा का रखा जाएगा ध्यान
सुरक्षा के बारे में अधिकारियों ने बताया कि एटीएम कियोस्क को बंद किया जा सकता है। साथ ही CCTV कैमरे से इस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। यह एटीएम न केवल पैसे निकालने के लिए उपयोगी है, बल्कि यह चेक बुक ऑर्डर करने और स्टेटमेंट प्राप्त करने में भी मदद करेगा। यह एक तरह से चलती-फिरती बैंक शाखा जैसा है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…