बुलेट ट्रेन का बाप... हवाई जहाज से भी तेज है स्पीड, दिल्ली से पटना केवल एक घंटे में, कहां चली है यह ट्रेन?
Updated on
09-08-2024 04:15 PM
नई दिल्ली: भारत में वंदे भारत ट्रेन सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। यह 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है लेकिन अभी इसे अधिकतम 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। लेकिन चीन ने 1000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली मैगलेव ट्रेन का सफल टेस्ट किया है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक इस अल्ट्रा-हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल शांक्सी प्रांत में किया गया। इस ट्रेन को चाइना एयरोस्पेस साइंस और इंडस्ट्री कॉरपोरेशन लिमिटेड ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। यह जर्मनी की मैगलेव यानी मैगनेटिक लेविटेशन तकनीक पर चलती है। इसमें तेज रफ्तार रेलगाड़ियों को दौड़ने के लिए न पहिए चाहिए, न एक्सल, न बियरिंग। परंपरागत ट्रेनों की तरह मैगलेव रेल के पहिये रेल ट्रैक के संपर्क में नहीं आते हैं बल्कि यह एक तरह से उड़ती है। यही इसकी रफ्तार की वजह है। इस ट्रेन के जरिए दिल्ली से पटना की 1,000 किमी की दूरी केवल एक घंटे में तय की जा सकती है।
चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक इस ट्रेन का परीक्षण दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन में लो-वैक्यूम कंडीशंस में किया गया। इसमें एक सुपरकंडक्टिंग मैगलेव वीकल का इस्तेमाल किया गया। ट्रायल में यह ट्रेन सभी मानकों पर खरी उतरी। चीन के यांगगाओ काउंटी में अल्ट्रा हाई स्पीड मैगलेव ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का निर्माण अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था। इसमें एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी और रेलवे टेक्नोलॉजी को इंटिग्रेट किया गया है। देश में पहली मैगलेव ट्रेन शंघाई में 2004 में चलाई गई थी। दुनिया में सबसे तेज ट्रेन का रेकॉर्ड इसी ट्रेन के नाम है। जापान और दक्षिण कोरिया में भी इस तरह की ट्रेन चल रही है।
दुनिया की टॉप 5 हाई स्पीड ट्रेन
शंघाई मैगलेव दुनिया में सबसे तेज रफ्तार ट्रेन है। यह शंघाई को पुडोंग एयरपोर्ट को लॉन्गयांग स्टेशन से जोड़ती है। इसकी रफ्तार 460 किमी प्रति घंटे है। दुनिया की दूसरी सबसे तेज ट्रेन भी चीन में ही चलती है। चीन की CR400 Fuxing 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं। रफ्तार के मामले में जर्मनी की मशहूर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ICE) तीसरे नंबर पर है। इसकी स्पीड 330 किमी प्रति घंटे है। इसकी रफ्तार का राज इस पर लगीं 16 इलेक्ट्रिक मोटर्स हैं। इसके बाद फ्रांस की टीजीवी (320 किमी और जापान की जेआर ईस्ट ई5 (320 किमी) का नंबर है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…