पिता करते थे बढ़ई का काम, बिटिया ने अंग्रेजों को रौंद रचा इतिहास, हर भारतीय को गर्व होगा
Updated on
02-07-2025 02:20 PM
नई दल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 24 रन से दमदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की इस जीत में जेमिमा रोड्रिग्स और अमनजोत कौर ने बल्लेबाजी से धमाल मचाया। अमनजोत कौर ने गेंदबाजी में भी अपना दम दिखाते हुए एक विकेट हासिल की। उससे पहले उन्होंने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अमनजोत को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
बता दें कि अमनजोत कौर भारतीय टीम की नई राइजिंग स्टार मानी जा रही हैं। अमनजोत कौर ना सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि गेंदबाजी में भी टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित होती हैं। खास तौर से मिडिल ऑर्डर बैटिंग में अमनजोत की भूमिका काफी अहम रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया की नई सेनसेशन अमनजोत कौर।
कौन हैं अमनजोत कौर ? अमनजोत कौर मूल रूप से पंजाब के मोहाली की रहने वाली हैं। अमनजोत कौर एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन इसके बावजूद क्रिकेट के लिए उनके जुनून को देखकर उनकी फैमिली उन्हें हर तरह से सपोर्ट किया। खास तौर से उनके पिता की अमनजोत को क्रिकेटर बनाने में अहम भूमिका रही। अमनजोत के पिता भुपिंदर सिंह पेशे से एक कारपेंटर हैं और वे मोहाली में एक दुकान पर काम करते हैं।बता दें कि अमनजोत कौर ने क्रिकेट की शुरुआत लड़कों के साथ खेलते हुए की थी। अमनजोत के पिता एक मामूली कारपेंटर होने के बावजूद अपनी बेटी को क्रिकेटर बनाने के लिए जुनून को परवान चढ़ने से नहीं रोका। अमनजोत जब 15 साल की थी तो उनके पिता ने उनका दाखिला क्रिकेट एकेडमी में कराया था। अमनजोत के पिता उन्हें हर रोज एकेडमी छोड़ने और लेने जाते थे। इसके लिए उन्हें अपने कामों में भी कटौती करनी पड़ती थी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…