पिता थे एथलीट तो मां थी वॉलीबॉल प्लेयर, अब बेटे ने आईपीएल में धमाल मचाकर किया नाम रोशन
Updated on
05-04-2023 09:21 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार 4 अप्रैल को खेला गया। टाइटंस ने यह मैच मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस एक बार फिर चेज करते हुए मुकाबला जीत गई, और एक बार फिर उन्हें चेज के दौरान अपना नया हीरो मिल गया। इस बार टीम की नैया पार सिर्फ 21 साल के युवा क्रिकेटर साई सुदर्शन ने लगाई। तमिलनाडु से आने वाले इस खिलाड़ी ने अरुण जेटली स्टेडियम में अपने नाम का डंका बजा दिया है। लेकिन क्या आप इस युवा बल्लेबाज को जानते हैं? नहीं तो आइये आपको इनसे परिचय कराते हैं।
कौन हैं 21 साल के साई सुदर्शन? साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 में हुआ था। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं। साई के घर परिवार की शुरू से ही खेल में काफी रूचि थी। उनके पिता एक एथलीट थे। उन्होंने भारत को ढाका में हुए साउथ एशियन गेम्स में रिप्रेजेंट भी किया था। इसके अलावा उनकी मां स्टेट लेवल की वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। अब साई ने खुद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है। सुदर्शन ने 48 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेलीम जिसमें उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के भी देखने को मिले। उनको अपनी इस पारी के चलते मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
2022 में गुजरात टाइटंस ने जोड़ा था अपने साथ आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में साई सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने महज 20 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 8 अप्रैल को किया था। सुदर्शन ने अब तक आईपीएल में 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.8 की अच्छी औसत से 229 रन बनाए। वह अपने इस छोटे से आईपीएल करियर में 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।
इसके अलावा बात करें उनके डोमेस्टिक करियर की तो, साई ने साल 2021 में तमिलनाडु के लिए सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उसी साल 8 दिसंबर को उन्होंने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए अपने लिस्ट ए करीयर का भी आगाज किया था यानी डेब्यू किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…