इंदौर: जिस टर्निंग विकेट पर पहले दिन स्पिनरों का जलवा रहा उसी मैदान पर दूसरे दिन उमेश यादव कहर बनकर ऑस्ट्रेलिया पर बरसे। उन्होंने 3 विकेट झटकते हुए गेंद से गदर मचा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे और उमेश यादव की कहर बरपाती गेंदों का रिजल्ट यह रहा कि मेहमान 11 रन बनाने में बाकी के 5 विकेट गंवा बैठे। पिता के निधन के बाद पहला मुकाबला खेल रहे उमेश यादव ने 5 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके तो अश्विन ने 44 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले। रविंद्र जडेजा ने पहले दिन 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रनों पर ढेर हो गई।