Select Date:

चार दिन पहले बैन किए गए तीन खिलाड़ियों में से फजल हक और नवीन को खेलाया

Updated on 30-12-2023 02:02 PM

अफगानिस्तान की टीम ने शुक्रवार को शारजाह में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज की शतक की बदौलत UAE को 72 रनों से हराया। वहीं चार दिन पहले अफगानिस्तान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बैन लगाए गए तीन खिलाड़ियों में से दो फजल हक फारूकी और नवीन उल हक को मैच में खेलाया।

टॉस जीतकर UAE ने पहले फील्डिंग चुनी। अफगानिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। 204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी UAE की टीम 20 ओवर में 4 विकेट 131 रन ही बना सकी।

अफगानिस्तान ने पावर प्ले में बनाया 45 रन
अफगानिस्तान को पहला झटका 31 रन के स्कोर पर अरविंद ने दिया। उन्होंने ओपनर हजरतुल्लाह जजई को अयान अफजल के हाथों कैच करवा कर पवेलियन भेजा। जजई ने 16 गेंदों का सामना कर 13 रन बनाए। अफगानिस्तान ने पावर प्ले यानी 6 ओवर में बाद 1 विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे।

दूसरे ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने कैप्टन इब्राहिम जादरान के साथ मिलकर पारी को संभाला और स्कोर 168 रन तक पहुंचाया। गुरबाज और जादरान के बीच 77 गेंदों पर 137 रन की पार्टनरशिप हुई। गुरबाज ने 52 गेंदों पर 52 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने इस दौरान अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 192.31 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा इब्राहिम जादरान ने 43 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। इब्राहिम जादरान की पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे थे। अंत के ओवरों में अजमतुल्लाह ओमरजई ने 8 गेंदों में 19 रन जड़कर अफगानिस्तान का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया।

UAE 23 रन के अंदर गवाएं तीन विकेट
204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी UAE ने 23 रन के अंदर 3 विकेट खो दिए थे। 56 रन के स्कोर पर उसके चार खिलाड़ी पवेलियन जा चुके थे। UAE की ओर से टॉप स्कोरर अरविंद रहे। उन्होंने 64 गेंदों पर में 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। अरविंद ने सबसे पहले बसिल अहमद के साथ 33 रन की पार्टनरशिप की और उसके बाद तानिश सूरी के साथ 61 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी की।

फारूकी ने 2 और नवीन ने लिए 1 विकेट
अफगानिस्तान की ओर से फजल हक फारूकी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट और नवीन उल हक ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए।

फारूकी और नवीन उल हक सहित तीन खिलाड़ियों पर क्रिकेट बोर्ड ने लगाया था बैन
फजल हक फारूकी और नवीन उल हक तीन खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी हैं, जिन्हें 4 दिन पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सलाना कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज करने के अनुरोध करने पर 2 साल के लिए एनओसी न देने का फैसला किया था।

एसीबी ने कहा, बैन के बाद खिलाड़ियों ने पुनर्विचार करने का किया है अनुरोध
एसीबी के बयान में कहा गया है, उन सभी ने एसीबी से संपर्क किया है और अपने देश का फिर से प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई और समिति से उनके खिलाफ लगाए गए अनुशासनात्मक करवाई के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। जिसके बाद उन्हें UAE के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.