Select Date:

पिछले साल तीसरी लहर जैसा खौफ, एक हफ्ते में दोगुना बढ़ गया कोरोना

Updated on 03-04-2023 05:12 PM
नई दिल्ली : देश में कोरोना फिर से डराने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3824 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले 6 महीने में सबसे अधिक हैं। खास बात है कि डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 2.87 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर भी बढ़कर 2.24 हो गई है। पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है, जब एक दिन में तीन हजार से ज्यादा केस आए हैं। शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में 2994 नए केस आए थे। इस हिसाब से एक दिन में केसों में 28% तक की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले 7 दिन में संक्रमण सबसे तेज

जनवरी 2022 में तीसरी लहर के बाद से पिछले सात दिनों में संक्रमण सबसे तेज गति से बढ़ा है। भारत ने पिछले सप्ताह (26 मार्च-1 अप्रैल) में 18,450 से अधिक नए मामले दर्ज किए, जो पिछले सात दिनों के 8,781 की तुलना में 2.1 गुना अधिक है। मामलों के दोगुने होने का समय घटकर सात दिन से भी कम हो गया है। पिछली बार तीसरी लहर के दौरान एक सप्ताह में दैनिक टैली दोगुने से अधिक थी। हालांकि, राहत की बात है कि कोविड मौतों में वृद्धि मामूली रही है। पिछले सात दिनों में, 29 से बढ़कर 36 मौतें दर्ज की गईं।

केरल में सबसे अधिक केस

पिछले सात दिनों में पिछले सप्ताह में नए कोरोना मामलों की संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। टीओआई के कोविड डेटाबेस के अनुसार, केरल, गोवा और उत्तरी राज्यों जैसे दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और यूपी में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। इनमें से अधिकांश राज्यों में, पिछले सात दिनों का कुल मामले बीते सप्ताह की तुलना में तीन गुना अधिक थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना केस 409 से बढ़कर 1,200 पहुंच गए। जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में ताजा मामलों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। आंध्र प्रदेश और केरल, पिछले सप्ताह में लगभग 4,000 नए मामलों सामने आए। इससे पहले के सप्ताह में यह संख्या 1,333 से थी। इस तरह यहां भी तीन गुना से अधिक मामले सामने आए। ऐसे में इन्होंने तेजी के मामले में महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया।

दिल्ली में भी बढ़ रहे केस

दिल्ली ने एक सप्ताह में 1,733 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह सात दिन के 681 की मामलों की तुलना में से 2.5 गुना अधिक है। जबकि अन्य राज्यों में संख्या अपेक्षाकृत कम रही। पंजाब में कोविड मामलों में 3.3 गुना वृद्धि दर्ज की। हरियाणा में भी कोरोना मामलों की संख्या में तीन गुना जबकि यूपी में ढाई गुना केस बढ़े हैं। देश में बढ़ते मामलों का यह लगातार सातवां सप्ताह था। पिछले सप्ताह सभी प्रमुख पैरामीटर बढ़े हैं। यह दर्शाता है कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

एक्सपर्ट की सलाह, बूस्टर डोज़ लगवाएं बुज़ुर्ग

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने बुजुर्गों और बीमार लोगों को कोविड से बचाने के लिए अतिरिक्त बूस्टर डोज की सिफारिश की है, लेकिन भारत में विशेषज्ञों का कहना है कि अभी इसकी जरूरत नहीं है। देश में कोविड केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन ज्यादातर मामले माइल्ड हैं। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के कोविड कार्यकारी समूह के अध्यक्ष डॉ. एन. के. अरोड़ा का कहना है कि देश में अभी अतिरिक्त बूस्टर डोज या चौथी डोज की जरूरत नहीं है। हालांकि, उनका कहना है कि बुजुर्गों और दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्रिकॉशन डोज जरूर लगवानी चाहिए। अभी प्रिकॉशन डोज का आंकड़ा कम है और प्रिकॉशन डोज जरूरी है। चौथी डोज के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। डॉ. अरोड़ा का कहना है कि केस बढ़ रहे हैं लेकिन अभी अस्पतालों में एडमिशन नहीं बढ़े हैं। साथ ही कोविड से मौतें भी नहीं हो रही है। ज्यादातर माइल्ड केस हैं और अभी स्थिति नियंत्रण में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.