पुतिन को दिन-रात सता रहा हत्या का डर, हमेशा साथ रखते हैं फूड टेस्टर, करते हैं सिर्फ ट्रेन से सफर, बड़े दावा
Updated on
07-04-2023 06:45 PM
मॉस्को : रूस की फेडेरल प्रोटेक्शन सर्विस ( FSO) के पूर्व कप्तान ग्लेब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले कुछ आश्चर्यजनक उपायों का खुलासा किया है। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, काराकुलोव ने एक खुफिया ट्रेन नेटवर्क और अपने ठिकाने को छिपाने के लिए अलग-अलग शहरों में 'एक जैसे' ऑफिसों के बारे में बताया है। उन्होंने एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में ये चौंकाने वाले दावे किए हैं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। यही कारण है कि वह कहीं आने-जाने के लिए प्लेन के बजाय बख्तरबंद ट्रेन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
काराकुलोव ने खुफिया ट्रेन नेटवर्क की पुष्टि की और कहा कि गुप्त नेटवर्क में ट्रेन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। पुतिन के कुछ सबसे खुफिया संदेशों को प्रसारित करने में मदद करने वाले काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति को 'युद्ध अपराधी' करार दिया। उन्होंने कहा कि पुतिन 'अपनी जान को लेकर डरे हुए हैं।' काराकुलोव के अनुसार, फायर फाइटर्स, फूड टेस्टर और इंजीनियर विदेशी दौरों पर रूसी राष्ट्रपति के साथ यात्रा करते हैं।
पुतिन इस्तेमाल नहीं करते मोबाइल
उन्होंने कहा कि वे पुतिन को 'बॉस' कहते हैं और हर तरह से उनकी पूजा करते हैं। काराकुलोव ने अपनी सुरक्षा सेवा की रिपोर्ट्स पर पुतिन की निर्भरता का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पुतिन मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। 2020 में कोविड महामारी के बाद से पुतिन के व्यवहार और जीवन शैली में काफी बदलाव आया है। पुतिन ने तब से लगभग सभी यात्राएं और सार्वजनिक मौजूदगी बंद कर दी है।
अलग-अलग शहरों में समान कार्यालय
काराकुलोव ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति के सेंट पीटर्सबर्ग, सोची और नोवो-ओगारियोवो समान कार्यालय हैं। पुतिन की खुफिया सेवाएं विदेशी जासूसी से बचने और हत्या के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए नकली मोटरसाइकिलों और विमानों का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन ने खुद को क्वारंटीन के अभेद्य बैरियर से घेर लिया है। वह खुद क्वारंटीन में रहते हैं और उनके सभी कर्मचारियों को दो हफ्तों के क्वारंटीन से गुजरना पड़ता है। इसने पुतिन से व्यक्तिगत मिलने वालों की संख्या को काफी सीमित कर दिया है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…