Select Date:

Delhi ही नहीं चारों तरफ पानी का खौफ! अब Ghaziabad लोनी के पास बांध टूटा, NDRF की टीम लगानी पड़ी

Updated on 14-07-2023 01:46 PM
जेएस, गाजियाबाद: दिल्ली के साथ ही यमुना के बाढ़ का पानी अब लोनी एरिया में घुसने लगा है। अलीपुर बांध मे तीन जगह दरार आने के बाद बांध आखिर दोपहर बाद बागपत सीमा में टूट गया। बांध टूटने से यमुना का पानी सुभानपुर होते लोनी के अलीपुर से होते हुए पचायरा और आवास विकास की तरफ बढ़ चुका है। उधर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं। बागपत प्रशासन मौके पर तैनात है, लेकिन लाचार है। किसी भी स्थिति में पुस्ते का कटाव नहीं रुक पा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 30 फुट से अधिक पुस्ता कट चुका है और धीरे-धीरे इसका कटाव बढ़ता ही जा रहा है। वहीं दूसरी जिला प्रशासन भी एनडीआरएफ के साथ लगी हुई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने गुरुवार को मौके पर जाकर जायजा लिया। साथ ही बागपत के डीएम से भी इस संबंध में बातचीत की है।

बाढ़ का पानी लोनी इलाके में घुसने से आवास विकास की कॉलोनी ट्रॉनिका सिटी, पूजा कॉलोनी, दौलत नगर, इलाइचीपुर, खानपुर, हरमपुर, राम पार्क एक्सटेंशन, खुशहाल पार्क, अंसल स्टैंड कॉलोनी के अलावा लोनी की सैकड़ों कालोनियों में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है हालात अगर यही रहे तो देर रात तक पानी कई कालोनियों को अपनी चपेट में ले सकता है। उधर, गुरुवार सुबह हरमपुर के सामने पुस्ते पर दरार देखी गई। प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से यमुना की तरफ से हो रहे कटाव को रोककर दुरुस्त कराया। वही डूंगरपुर के पास भी उससे पर दरार और कटाव की सूचना पर गाजियाबाद प्रशासन ने दुरुस्त किया। बता दें कि बुधवार को पचायरा से आगे नूरपुर के पास पुस्ते में कटाव हो गया था। लेकिन ग्रामीणों और प्रशासन की मुस्तैदी से उस कटाव को रोक दिया गया था ।समाचार लिखे जाने तक हालात जस के तस बने हुए हैं।

यमुना पूरे उफान पर सभी रेकॉर्ड तोड़े

लोनी में पचायरा के पास उफनती यमुना नदी का जलस्तर पुराने सभी रेकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यमुना खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर 212.30 मीटर पर बह रही थी, शाम पांच बजे जलस्तर में कुछ और बढ़ोत्तरी हुई है। अलीपुर पुस्ते के टूटने की आशंका के चलते ग्रामीण भयभीत हैं और लगातार पुस्ते की निगरानी कर रहे हैं। जबकि प्रशासन भी पुस्ते पर निगरानी बनाए हुए हैं और रिसाव संभावित स्थानों की रिपेयरिंग करा रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में छोड़े गए पानी के कारण लोनी में यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.