बलूच विद्रोहियों के हमलों से डरा चीन, अपने कर्मचारियों को निकाला, पाकिस्तान के सामने रख दी बड़ी शर्त
Updated on
04-02-2026 12:30 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हो रही हिंसा ने चीन की चिंता को बढ़ा दिया है। विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार (31 जनवरी) से ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के कैंपों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया है। बलूचिस्तान में इस हिंसा से दोनों ओर से 300 से 400 मौतें होने का दावा किया जा रहा है। चीन की चिंता इसलिए है क्योंकि उसका ग्वादर और बलूचिस्तान में कई प्रोजेक्ट में निवेश है। यहां सैकड़ों की संख्या में चीनी कर्मचारी और इंजीनियर रहते हैं। चीन को डर है कि उसके कर्मचारियों को विद्रोही निशाना बना सकते हैं। ऐसे में चीन ने पाकिस्तान के सामने सुरक्षा गारंटी की शर्त रखी है।
CNN-News18 ने टॉप डिप्लोमेटिक और सिक्योरिटी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बलूचिस्तान में हमलों की नई लहर के बाद चीन ने पाकिस्तान को गंभीर सुरक्षा चिंताओं के बारे में बताया है। चीन ने फिक्र का इजहार करते हुए अपने कर्मचारियों और प्रोजेक्ट के लिए पाकिस्तान सरकार से पक्की सुरक्षा गारंटी मांगी है।
चीन ने प्रोजेक्ट पर काम रोका
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ग्वादर और बलूचिस्तान के कई हिस्सों में मौजूदा हालात को देखते हुए जमीनी ऑपरेशंस को अस्थायी रूप से रोक दिया है। चीन ने कई जगहों से अपने ऑन-ग्राउंड स्टाफ को निकाल लिया है। ग्वादर में तैनात चीनी तकनीशियनों, इंजीनियरों को एहतियात के तौर पर विशेष उड़ानों से निकाला गया है। चीनी टीमें फिलहाल अस्थायी तौर पर इस्लामाबाद या दूसरे सुरक्षित शहरों में रहेंगी।
पाकिस्तान में चीनी राजदूत जियांग जैडोंग ने इस्लामाबाद में विदेश मंत्री इशाक डार से इस मुद्दे पर बैठक की है। उन्होंने प्रोजेक्ट पर गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए पक्के सुरक्षा इंतजामों की जरूरत पर जोर दिया। इशाक डार ने चीनी कर्मियों और प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान सरकार की ओर से भरोसा दिलाया है। हालांकि चीन अभी काम वापस शुरू करने लायक हालात नहीं देख रहा है।
ग्वादर से क्वेटा तक विद्रोहियों ने मचाई तबाही
विद्रोही गुट बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन हेरोफ शुरू करते हुए पाकिस्तानी आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। शनिवार से बलूचिस्तान में मिलिट्री ठिकानों पर हमलों और विद्रोहियों की सुरक्षाबलों से झड़पें चल रही हैं। बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में और पाकिस्तान के लिए रणनीतिक तौर पर अहम ग्वादर पोर्ट के पास भी फायरिंग हुई है।बलूच लिबरेशन आर्मी(BLA) के शीर्ष कमांडरों ने खुद मैदान में उतरते हुए ऑपरेशन हेरोफ का दूसरा चरण शुरू करने का ऐलान किया है। गुट ने इसे मातृभूमि की रक्षा के लिए अभियान बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की आर्मी इस विद्रोह को दबाने के लिए अभियान चला रही है। पाक सेना ने जवाबी कार्रवाई में कई बलूच विद्रोहियों को मारा है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…